महम में भाजपा के कार्यक्रम का विरोध, किसानों और पुलिस में झड़प

महम में भाजपा के कार्यक्रम का विरोध, किसानों और पुलिस में झड़प
X
पुलिस किसानों को बेरिकेड्स लगाकर रोक लिया दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस कार्यक्रम को भाजपा सांसद संजय भाटिया संबोधित करेंगे।

महम में बुधवार को आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन किया। यहां नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक थी। बैठक में करनाल लोकसभा के सांसद संजय भाटिया आए हुए थे। आंदोलनकारी नारेबाजी करते हुए अनाजमंडी के गेट से कार्यालय की ओर जा रहे थे तो पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक लिया। गुस्साए आंदोलनकारियों ने पुलिस के बैरिकेड्स हटाने शुरू कर दिए। इस दौरान पुलिस व किसानों के बीच धक्का-मुक्की व झड़प हुई। आंदोलनकारी भाजपा कार्यालय के बिल्कुल समीप पहुंच गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। लेकिन पुलिस ने आंदोलनकारियों को कार्यालय के अंदर नहीं घुसने दिया।


इस कार्यक्रम का जैसे ही किसानों को पता चला वे सक्रिय हो गए। काले झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए आंदोलनकारी महम अनाजमंडी कर पास एकत्रित हुए। उसके बाद नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय के निकट पहुंच गए।

महिला पुलिस के साथ हुई झड़प में एक महिला आंदोलनकारी का चश्मा टूट गया।। महिला ने कहा कि वह गरीब किसान है, उसका चश्मा बनवाया जाए। लेडी पुलिस उसे ऑप्टिकल की दुकान पर ले गई और उसका नया चश्मा बनवाया। चार घंटे बाद बैठक में भाग लेने पहुंचे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद संजय भाटिया व जिलाध्यक्ष अजय बंसल हांसी की ओर रवाना हो गए। सांसद संजय भाटिया ने कहा विरोध करने वाले किसान नहीं हैं बल्कि ये दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ता हैं। और हरियाणा में अशांति फैलाने चाहते हैं और रही किसानों की बात सरकार पहले भी बातचीत करने के लिए तैयार है और आगे भी बात करने को तैयार है।

Tags

Next Story