केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान बोले, बजरंग पूनिया से फोन पर हुई है बात, दिल्ली जाकर करूंगा पूरी बात

हरिभूमि न्यूज. झज्जर : केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने दिल्ली जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे खिलाड़ियों की शिकायत का एक तरह से समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह के आरोप खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए है वह बेहद गंभीर है और उसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। केंद्रीय राज्य मंत्री दो दिन के झज्जर प्रवास के दौरान गांव हसनपुर में स्थानीय निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए।
उन्होंने कहा कि यह हमें नहीं भूलना चाहिए कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यदि किसी ने देश को पहचान दिलाई है तो वह हरियाणा ही है। यहीं वजह है कि वह हर उस खिलाड़ी का सम्मान करते है जिसने देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे बजरंग पूनिया से फोन पर बातचीत हुई है। वे चिंतित है और खिलाड़ियों से मेरा व्यक्तिगत लगाव भी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए और खिलाडियों की शिकायत व मन की बात सुनी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही यह बात कह चुके है कि पूरे सिस्टम में बदलाव की जरूरत है।
इसलिए दिल्ली जाने के बाद वह इस मामले में बात करेंगे। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा पुजारियों का नहीं तपस्वियों का देश बताए जाने के सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल का नहीं पता कि वह कब और कहा क्या-क्या बन सकते है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय निकाय और पंचायत जन प्रतिनिधियों से भी संवाद किया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा, जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, पूर्व मंत्री कांता देवी, आनंद सागर, सीएम के पूर्व राजनीतिक सलाहकार राजीव जैन, मंडल अध्यक्ष केशव सिंगल सहित अन्य भी मौजूद रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS