नर्स से दुष्कर्म का आरोपित पीएसओ भूमिगत, पुलिस की कई जगह छापेमारी

नर्स से दुष्कर्म का आरोपित पीएसओ भूमिगत, पुलिस की कई जगह छापेमारी
X
पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाने के अलावा मजिस्ट्रेट बयान दर्ज करवाए थे। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। जिसके बाद आरोपित के मकान पर छापेमारी की गई। पुलिस ने आरोपित को तीन नोटिस भेजे हैं।

हरिभूमि न्यूज़ : रोहतक

स्वास्थ्य विभाग की नर्स के साथ पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म करने का आरोपित पीएसओ भूमिगत हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस ने कई जगह छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आरोपित के शहर और गांव में स्थित मकान पर तीन नोटिस भी भेजा है, जिसमें जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। वहीं पीड़िता का अभी भी उपचार चल रहा है। पुलिस जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी कर सकती है।

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक नर्स ने 28 जून को महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। जिसमें आरोप लगाया गया है कि खुद को बड़े नेता का पीएसओ बताने वाला व्यक्ति कुछ समय पहले ही उनके संपर्क में आया था। आरोपित के परिवार का एक सदस्य अस्पताल में भर्ती था। पीएसओ ने उनकी देखरेख के लिए मदद मांगी थी। जिसके चलते उसने नर्स के मकान पर आना जाना शुरू कर दिया। एक दिन देर शाम को व्यक्ति उनके मकान पर आया और कहा कि अब देर हो गई है, वह घर नहीं जा सकता। उसे मकान में अलग कमरा सोने के लिए दे दिया गया।

नर्स का आरोप है कि रात को पीएसओ ने अपने पिस्तौल के बल पर उनसे दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। इसके कुछ दिन बाद महिला ने भय की वजह से शिकायत नहीं दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाने के अलावा मजिस्ट्रेट बयान दर्ज करवाए थे। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। जिसके बाद आरोपित के मकान पर छापेमारी की गई। पुलिस ने आरोपित को तीन नोटिस भेजे हैं।

तलाश जारी : डीएसपी

आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उसके शहर और गांव में स्थित मकान पर तीन नोटिस भेजे गए हैं। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सुशीला, डीएसपी

Tags

Next Story