Punjab Election 2022 : पंजाब चुनाव में प्रचार करेंगे हरियाणा के ये भाजपा नेता, देखें लिस्ट

Punjab Election 2022 : पंजाब चुनाव में प्रचार करेंगे हरियाणा के ये भाजपा नेता, देखें लिस्ट
X
हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा भाजपा के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए पंजाबी में तीस विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के नाते भेजा है।

चंडीगढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा भाजपा के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए पंजाबी में तीस विधानसभा सीटों ( Punjab Election ) पर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के नाते भेजा है। भाजपा के संगठन के लिहाज से 11 जिले और प्रशासनिक दृष्टि से 8 जिलों में हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कमल का फूल खिलकर सत्ता में आए, इस लक्ष्य को लेकर हरियाणा भाजपा के मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा के नेतृत्व में हरियाणा के कार्यकर्ता काम करेंगे। डॉ. संजय शर्मा के साथ हरियाणा भाजपा के प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र आर्य और प्रदेश सह प्रवक्ता सुदेश कटारिया को सहयोगी के नाते लगाया गया है l

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अतीत में भाजपा अकाली दल के साथ गठबंधन में होते हुए केवल 23 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ती थी l अब पहली बार भाजपा पंजाब की सभी 117 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर चुनाव लड़ेगी l उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से पंजाब एवं हरियाणा के कार्यकर्ताओं की दो बैठकें हो चुकी है l हरियाणा के कार्यकर्ता दिए गए स्थान के अनुसार वहां के बूथों पर प्रबंधन के काम में जुट गए हैं l धनखड़ ने बताया कि पंजाब में चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के तुरंत बाद केंद्र और हरियाणा के मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों को भी इन्ही तीस विधानसभाओं में जिम्मेदारियों दी जाएंगी l

फ़िलहाल प्रदेश मंत्री सरोज सिहाग, मीना परमार, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष वरिन्द्र गर्ग,दीपक शर्मा, जगमोहन आनंद, डॉ बलवान सिंह, पूर्व चेयरमैन हरपाल चीका, पूर्व विधायक वेद नारंग, पूर्व चेयरमैन अमीरचंद मेहता, नक्षोम चौधरी, रेनू शर्मा, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, गुरुदेव राही, प्रदेश प्रवक्ता डॉ राकेश, पूर्व चेयरमैन रविन्द्र बालियाण, सुखविंदर सिंह बराड़, चेयरमैन रामनिवास गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता, मंदीप मलिक, नेहा धवन, अशोक सुखीजा, नरिंद्रपाल लुबाना, भाजपा नेत्री बन्तो कटारिया, कृष्ण ढुल, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीन अत्रे, लोकेश नागरू, भाजपा नेता अमरनाथ सौदा, भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह जोग, समेत कुल पांच दर्जन नेताओं ने अपनी विधानसभाओं में पहुंचकर काम शुरू कर दिया है l

पंजाब के इन जिलों की बागडोर संभालेगे हरियाणा भाजपा के ये नेता

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख एवं पंजाब चुनाव में हरियाणा के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे डा‍. संजय शर्मा ने बताया कि संगठन के लिहाज से पंजाब के 8 प्रशासनिक जिलों को 11 जिलों में विभाजित किया हुआ है, इस दृष्टि से 11 जिलों में हरियाणा के 11 नेताओं की ड्यूटी जिले के प्रमुख के नाते लगी है l कपूरथला जिले में श्यामलाल बंसल, मोहाली जिले में धुमनसिंह किरमच, मलेरकोटला जिले में रवि तारावली,मनसा में देवकुमार शर्मा, लुधियाणा ग्रामीण में तरुण भंडारी, जगराओं में यशपाल ठाकुर, पटियाला रूरल -1 में विधायक असीम गोयल, पटियाला रूरल -2 में धर्मवीर नांदल, पटियाला अर्बन में विशाल सेठ, संगरूर -1 में मंदीप विर्क, फतेहगढ़ साहिब में रोजी मलिक को जिला प्रमुख बनाया गया है ।

Tags

Next Story