किसान आंदोलन : पंजाब का किसान लापता, बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट

हरिभूमि न्यूज : सोनीपत
कुंडली बार्डर पर चल रहे कृषि बिल विरोधी धरने से पंजाब का किसान गायब हो गया। परिवार के लोगों ने उसको लगातार तलाश किया, लेकिन कहीं पर पता नहीं लगा। पुलिस ने किसान के बेटे की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नारंग सिंह ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह पंजाब के जिला तरनतारण के तुंड पिंड का रहने वाला है। वह खेती करता है। उसके पिता सुखदेव सिंह गांव में रहकर खेती करते थे। वह गांव के कुछ लोगों के साथ कुंडली में धरने में शामिल होने आए थे। वह नौ मई को धरने में आए थे। उनसे 13 मई तक लगातार बातचीत होती रहीं। उसके बाद उनका मोबाइल स्विच आफ हो गया। उनका मोबाइल नहीं लगने पर उनके साथ आए लोगों से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि सुखदेव का कहीं पर पता नहीं लग रहा है।
उसके बाद परिवार के लोग कुंडली पहुंचे। उन्होंने सुखदेव सिंह को अपने स्तर पर तलाश किया। उनके गायब होने के पोस्टर चस्पा कराए। माइक से एनाउंसमेंट कराया, लेकिन कहीं पर पता नहीं लग सका। पुलिस ने नारंग सिंह की शिकायत पर उनके पिता सुखदेव की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस ने परिवार के लोगों को भरोसा दिया है कि उनकी तलाश को हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS