शर्मनाक! बच्चे के पीछे कुत्ता लगाया, काटने पर हंसते रहे युवक

हरिभूमि न्यूज : रोहतक
सुनारियां चौक पर एक नौ साल के बच्चे (child) को पालतू कुत्ता (Dog) द्वारा काटने का मामला आया है। कुत्ते ने बच्चे पर हमला करते हुए उसका गुप्तांग काट दिया। घायल बच्चे को उपचार के लिए पीजीआई (PGI) भर्ती कराया गया है। जहां उसका आपरेशन किया जाएगा। वहीं घटना से आहत बच्चे के पिता ने पड़ोसियों के खिलाफ थाना शिवाजी कालोनी में शिकायत दर्ज कराई है।
मूलरूप से बालंद के रहने वाले रमेश ने बताया कि वह सुनारियां चौक के पास रहते हैं। उनके पड़ोस में प्रशांत और मीनू रहते हैं। 24 जून सुबह उसका नौ साल का बेटा राेहित सामान लेने के लिए दुुकान पर गया था। इस दौरान पड़ोसी प्रशांत और मोनू ने अपने कुत्ते को घुमा रहे थे। उन्हाेंने उसके बेटे को देखते ही अचानक बेल छोड़ दी और आवाज लगाई कि इसे पकड़ों। उनके कुत्ते ने बच्चे को जमीन पर गिरा लिया। उसके गुप्तांग काट दिया। इसके बाद शरीर पर कई जगह काट लिया। दोनों युवक और उनका साथी मौके पर खड़े हंसते रहे। राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से उनके बच्चे को बचाया।
वह घायल बच्चे को पहले प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। जहां ज्यादा चोट बताने पर सामान्य अस्पताल में पहुंचे। वहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बच्चे के गुप्तांग में नलकी लगाई है जिसका जल्द आपरेशन किया जाएगा। आरोप है कि आरोपितों ने पुलिस में शिकायत देने पर देख लेने की धमकी दी है। साथ ही समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वह पुलिस के पास गए तो वहां भी उन पर समझौतेे के लिए दबाव दिया गया।
पहले भी चुकी घटनाएं
इससे पहले भी कुत्तों द्वारा लोगों को काटने के कई मामले सामने आ चुुके हैं। जिसकी कई शिकायत दर्ज हो चुुकी हैं। इसके बावजूद लोग खतरनाक कुत्तों को पाल रहे हैं। जो मौका पाकर आसपास रहने वाले लोगों को काट लेते हैं। कई जगह कुत्तों के हमले में लोगाें की मौत भी हो चुुकी है।
कार्रवाई करेंगे
परिवार ने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है। बच्चे का पीजीआई में उपचार चल रहा है। मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी।
-बलवंत सिंह, एसएचओ शिवाजी कालोनी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS