सेंट्रल जेल में झगड़ा, एक कैदी ने काट खाया दूसरे का कान

हिसार। सेंट्रल जेल वन में 2 कैदियों में झगड़ा हो गया। एक कैदी ने दूसरे का दांतों से कान काट खाया। घायल कैदी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया है। जानकारी के अनुसार सेंट्रल जेल में दादरी निवासी अजमेर लड़ाई झगड़े तथा विकास उर्फ विक्की निवासी रोहतक एनडीपीएस एक्ट में सजा काट रहा है। विक्की पर इसके अलावा सात अन्य मुकदमे भी दर्ज है।
बुधवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बताया जाता है कि विकास ने अजमेर का कान दातों से काट खाया। इस दौरान बैरक में बंद अन्य कैदियों ने बीच-बचाव कर दोनों को दूर-दूर किया। झगड़े की सूचना मिलने पर जेल प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और घायल विकास को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले कर आए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS