Rafale : अंबाला में धारा-144 भी नहीं रोक पाई लोगों का जोश

हरिभूमि न्यूज : अंबाला
राफेल विमानों का अंबाला आना अयोध्या में राम के आने जैसा था। अंबाला में इस बार राफेल (Rafale) के कारण सावन में ही दिवाली मन गई। लोगों ने शाम होते ही घरों पर दीये व लाइटें जला कर दीवाली की तरह रोशनी की है। अंबाला शहर विधायक असीम गोयल ने कल ही तीन दिवाली मनाने का आह्वान किया था। इसमें एक राफेल के आगमन पर दूसरी राम मंदिर के शिलान्यास पर जबकि तीसरी दीवाली भगवान राम के अयोध्या लौटने पर सालाना त्यौहार के तौर पर मनाने की बात की थी। इसी आह्वान पर लोगों ने आज दीवाली के अंदाज में राफेल विमानों का स्वागत किया।
अम्बाला एयरबेस पर राफेल का स्वागत
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) July 29, 2020
वहीं राफेल विमानों के अंबाला आगमन की खुशी व जोश के आगे प्रशासन की तरफ से लगाई गई धारा-144 भी कामयाब नहीं रही। लोग दोपहर के दो बजते ही घरों की छतों पर राफेल की लैंडिंग के एतिहासिक पलों को मोबाइल में कैंद करने को बेचैन दिखे। हालांकि एयरफोर्स स्टेशन के आसपास पुलिस व सेना का कड़ा पहरा था। पुलिस के जवान जहां एयरफोर्स की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक रहे थे वहीं किसी भी तरह की फोटाग्राफी व वीडियोग्राफी से भी मना कर रहे थे। लेकिन फिर भी अंबाला के आसमान में राफेल विमानों की एंट्री होते ही लोग जोश में झूम उठे। सुबह पुलिस ने मीडिया को भी जीटी पर ही रोक दिया था। लेकिन बाद में उन्हे एयरफोर्स स्टेशन को जाने वाले रोड़ पर बने स्वागत द्वार तक आने दिया। लेकिन इससे आगे आने की अनुमति मीडिया को भी नहीं दी गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS