हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी के बीच दिल्ली में मंथन, राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक, इन मुद‍्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी के बीच दिल्ली में मंथन, राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक, इन मुद‍्दों पर हुई चर्चा
X
इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, किरण चौधरी, अजय यादव और कई अन्य नेता मौजूद थे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी की हरियाणा इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की जिसमें संगठन को मजबूत करने के बारे में चर्चा हुई। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, किरण चौधरी, अजय यादव और कई अन्य नेता मौजूद थे। सूत्रों ने यह भी बताया कि इस बैठक में पार्टी को मजबूत करने और मिलकर आगे बढ़ने पर जोर दिया गया। यह बैठक इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि समय-समय पर कांग्रेस की हरियाणा इकाई में गुटबाजी की खबरें आती रही हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश के नेताओं के बीच कथित गुटबाजी को खत्म करने पर भी जोर दिया जा सकता है।

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने बताया कि राजनीतिक परिस्थिति को लेकर राहुल गांधी ने हरियाणा के शीर्ष नेतृत्व से मीटिंग की। सबने अपने विचार रखे। इस मीटिंग में यह बात निकलकर आई कि सब लोग एकजुट होकर पूर्ण रूप से सड़क पर उतरेंगे, संघर्ष करेंगे और मजबूती के साथ चाहे विधानसभा की बात हो या विधानसभा के बाहर की बात तो हम पूरी मजबूती से भारतीय जनता पार्टी की विफलताओं को लेकर आंदोलन करेंगे, छोटे मोटे मनभेद बुलाकर काम करेंगे। संगठन में बदलाव को लेकर कोई बात नहीं, मिलकर उतरने की बात हुई है।

हरियाणा में कांग्रेस मजबूत करने पर दिल्ली में मंथन

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की मेंबरशिप ड्राइव को लेकर एक महत्वपूर्ण मीटिंग दिल्ली में हुई। बैठक में हरियाणा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने अपने सुझाव और वर्तमान माहौल को लेकर फीडबैक दिया। हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनावों को लेकर भी विचार मंथन किया गया। बैठक में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी विवेक बंसल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष शैलजा , अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर सांसद ताराचंद भगोरा सहायक प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर हरपाल ठाकुर एवं विपिन नेगी ने हिस्सा लिया।

बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर मंथन किया गया एवं सदस्यता अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आ रही कठिनाइयों को किस प्रकार दूर किया जा सके, इस पर चर्चा हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शैलजा ने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वह बढ़-चढ़कर सदस्यता अभियान में भाग ले और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम करें ।श्री विवेक बंसल ने कार्यकर्ताओं से अपील की है, की सदस्यता अभियान से कांग्रेस को मजबूत करने में एक नई दिशा मिलेगी इसलिए कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों के बीच में जाकर काम करना चाहिए एवं पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाना चाहिए।

प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर सांसद ताराचंद भगोरा ने बताया कि सदस्यता अभियान 31 मार्च तक ही चलेगा इसलिए सभी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग ले। कोई पीछे ना छूटे इसलिए उन्होंने प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह कमर कस लें और 31 मार्च तक अपनी पूरी शक्ति से काम करें क्योंकि सदस्यता अभियान 31 मार्च तक ही चलेगा ,सदस्यता अभियान की तारीख बढ़ाने की अभी कोई संभावना नहीं है।

Tags

Next Story