Bharat Jodo Yatra : 8 जनवरी को ब्रह्मसरोवर की सांध्यकालीन आरती में भाग लेंगे राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra : 8 जनवरी को ब्रह्मसरोवर की सांध्यकालीन आरती में भाग लेंगे राहुल गांधी
X
भारत जोड़ो यात्रा 8 जनवरी को लगभग 4 बजे यात्रा पिपली पहुंचेगी और वहां से चलकर लगभग साढे पांच बजे थानेसर के पुराने बस अड्डे पर यात्रा पहुंचेगी। रास्ते में जगह-जगह कुरुक्षेत्र की जनता द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। उसके पश्चात सांय 6 बजे राहुल गांधी ब्रह्मसरोवर की महाआरती में शामिल होंगे। तत्पश्चात यात्रा का रात्रि पड़ाव गांव प्रतापगढ में होगा।

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के 8 जनवरी को कुरुक्षेत्र आगमन को लेकर उनके स्वागत हेतू कार्यकर्ताओं की बैठक पंजाबी धर्मशाला में ली। अरोड़ा ने इस बैठक में भारत जोड़ो यात्रा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर ऐतिहासिक स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं की डयूटियां लगाई। राहुल गांधी की यात्रा के कुरुक्षेत्र आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

पूर्व मंत्री अरोड़ा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। पिपली से लेकर थानेसर के पुराने बस अड्डे तक स्वागत द्वार बनाए जाएंगें और सभी चौको को सजाया जाएगा। धर्मनगरी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होने बताया कि 8 जनवरी को लगभग 4 बजे यात्रा पिपली पहुंचेगी और वहां से चलकर लगभग साढे पांच बजे थानेसर के पुराने बस अड्डे पर यात्रा पहुंचेगी। रास्ते में जगह-जगह कुरुक्षेत्र की जनता द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। उसके पश्चात सांय 6 बजे राहुल गांधी ब्रह्मसरोवर की महाआरती में शामिल होंगे। तत्पश्चात यात्रा का रात्रि पड़ाव गांव प्रतापगढ में होगा।

अशोक अरोड़ा ने कहा धर्मनगरी की जनता और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने के लिए भारी उत्साह है। राहुल गांधी देश में फैलाए जा रहे सांप्रदायिक तनाव को दूर करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। बैठक में इंप्रुवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, जिला पार्षद सुरेश वाल्मिकी, जिला पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र सैनी भिवानीखेड़ा, पूर्व पार्षद अमित गर्ग शैंकी, मनू जैन, विवेक मैहता विक्की, गौरव शर्मा गौरी, हिमांशु अरोड़ा, युवा कांग्रेस के हल्का प्रधान ईशान शर्मा, अशोक भट्ट, निशी गुप्ता, राजकुमार पिंड़ारसी, सुभाष पाली, श्रीप्रकाश मिश्रा, टेकचंद बारना, पवन चौधरी, पृथ्वी सिंह तुर्क सहित अनेक कार्यकर्ताओं नेे भाग लिया।

Tags

Next Story