किसानों का रेल रोको आंदोलन : हरियाणा में जगह- जगह रेलवे ट्रैक जाम, देखें तस्वीरें

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हरियाणा में भी किसानों ने जगह-जगह रेलवे ट्रैक जाम कर दिए हैं, शाम 4 बजे तक रेलगाडि़यां बंद रहेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। रेल रोको आंदोलन के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे तथा रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा के लिए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।
बता दे कि किसानों ने लखीमपुर खीरी मामले में मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग को लेकर देश भर में रेल रोको अभियान का आह्वान हुआ है। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक किसानों ने ट्रेन रोकने का दावा किया है।
यमुनानगर में सहारनपुर रेल मार्ग पर किसानों ने रेलवे ट्रैक पर लगाया जाम।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कुरुक्षेत्र जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पटरी पर धरना देकर बैठे किसान।
कैथल -करनाल रेलवे फाटक के नजदीक कैथल हाल्ट रेलवे स्टेशन पर बैठे किसान।
कुरुक्षेत्र जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से पठानकोट जा रही पठानकोट एक्सप्रेस को रोका वहीं अमृतसर से आई सचखंड एक्सप्रेस को भी रोका गया है।
सोनीपत में ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने रेलवे ट्रैक पर जाम लगाया।
जींद : बरसोला रेलवे स्टेशन के निकट दिल्ली बठिंडा रेलवे लाइन को जाम करते किसान।
नरवाना में दिल्ली बठिंडा रेलवे लाइन ट्रैक पर जमा हुए किसान
रोहतक रेलवे स्टेशन ट्रेन को रोकते हुए किसान।
करनाल में रेलवे ट्रैक पर बैठ किसान
रामायण के पास संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने रेलवे ट्रैक जाम किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS