Rain Alert : आज हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Mausam Ki Jankari
शनिवार को हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। शनिवार को हरियाणा के चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, जींद करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना उचाणा जींद हिसार, हांसी, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रोहतक, महम, रेवाड़ी कोसली में अनेक स्थानों पर बारिश देखने को मिली। आज भी हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में राहत की अच्छी बारिश देखने को मिलेगी और साथ ही साथ लगातार एक या दो दिन के अन्तराल के बाद आगे भी बारिश जारी रहने की संभावनाएं बन रही हैं।
उत्तर भारत के मैदानी राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली मे मानसून बारिश लय बनने की प्रबल संभावना है। क्योंकि बंगाल की खाड़ी में लगातार एक के बाद एक नया मौसम प्रणाली लो प्रेशर एरिया बनेंगे। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान मॉनसून की टर्फ रेखा जैसे उत्तर में स्थित होगी तब उत्तरी मैदानी राज्यों में बारिश गतिविधियां देखने को मिलेगी। इसके अलावा वर्तमान समय में सिंध, कच्छ व दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवातीय सरकुलेशन का क्षेत्र बना हुआ है। इन सब प्रणालियों के कारण मौसम में बड़ा बदलाव हो रहा है।
आज अगले कुछ घंटोें में हरियाणा के उत्तरी इलाकों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला व कुरूक्षेत्र में भारी बारिश होगी। साथ ही करनाल, कैथल, पानीपत, जींद, फतेहाबाद में कई जगह हल्की से मध्यम से बारिश होगी। इसके अलावा सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, झज्जर और दिल्ली में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बरसात होगी। कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है। जबकि दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल औऱ मेवात में बिखरे तौर पर हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS