घरों में घुसा बरसाती पानी, महिलाओं ने जींद-रोहतक हाईवे पर लगाया जाम

हरिभूमि न्यूज : जुलाना ( जींद )
गांव शादीपुर की महिलाओं ने बरसाती पानी की निकासी की मांग को लेकर जींद-रोहतक हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगाई महिलाओं ने बताया कि गांव में बरसाती पानी घरों में घुस गया है जिससे घरों में करंट आ रहा है। बार बार गुहार लगाने पर भी समस्या का समाधान नही हो पा रहा है। महिलाओं ने कहा कि बरसाती पानी से तालाब ओवरफ्लो हो गया है। निकासी नही होने से पानी रिहायशी मकानों में घुस रहा है। मकान भी गिरने की कगार पर हैं। कई बार वो इसकी शिकायत को लेकर अधिकारियों से भी गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोरा आस्वासन ही उन्हें हाथ लगा है।
महिलाओं की मांग है कि गांव में निकासी व्यवस्था की जाए ताकि उन्हें हो रही परेशानियों से निजात मिल सके । महिलाओं ने कहा कि अगर प्रशासन उनकी समस्या का समाधान नही करता है तो वो और भी बड़ा आंदोलन करेंगी। सूचना पाकर जुलाना की बीडीपीओ रेणूका नांदल मौके पर पहुंची और महिलाओं को निकासी का आश्वासन दिया तो महिलाओं ने जाम खोल दिया। बीडीपीओ जुलाना रेणूका नांदल ने बताया कि शादीपुर गांव में निकासी व्यवस्था की मांग को लेकर जुलाना में जींद-रोहतक मार्ग पर जाम लगा दिया था। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया था। महिलाओं को आस्वासन दिया गया है कि जल्द से जल्द निकासी व्यवस्था का प्रबंंध किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS