अजय चौटाला ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- जो विधायक नाराज हैं, नाराज ही रहेंगे, कहीं पर छिपा लो

अजय चौटाला ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- जो विधायक नाराज हैं, नाराज ही रहेंगे, कहीं पर छिपा लो
X
भाजपा व जजपा के अलग-अलग निकाय चुनाव लड़ने के सवार पर जजपा नेता चौटाला ने कहा कि अढ़ाई साल से गठबंधन चल रहा है। अलग चुनाव लड़ने का सहयोगी पार्टी का अपना निर्णय था। हम तो मिलकर चुनाव लड़ना चाहते थे।

हिसार। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा अपने विधायकों की घेराबंदी करके छत्तीसगढ़ के रायपुर में ले जाने पर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अजय चौटाला ने कहा कि जो विधायक नाराज हैं वह नाराज रहेंगे। चाहे उनको रायपुर या फिर कहीं ओर। कुलदीप बिश्नोई भी नाराज चल रहे हैं। कांग्रेस घबराई हुई है। राज्यसभा में जजपा ने निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को अपना समर्थन दिया है, बाकि उनकी मैनेजमेंट पर निर्भर करेगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन राज्यसभा का चुनाव पक्का हारेंगे।

अजय चौटाला ने बृहस्पतिवार को हिसार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा व जजपा के अलग-अलग निकाय चुनाव लड़ने के सवार पर जजपा नेता चौटाला ने कहा कि अढ़ाई साल से गठबंधन चल रहा है। अलग चुनाव लड़ने का सहयोगी पार्टी का अपना निर्णय था। हम तो मिलकर चुनाव लड़ना चाहते थे। हमने ईमानदारी से गठबंधन धर्म निभाया है। फ्रैंडली चुनाव पहले भी लड़ गए हैंं। इससे सरकार के 5 साल के कार्यकाल पर काई आंच नहीं आएगी।

गठबंधन सरकार कार्यकाल पूरा करेगी

इनेलो नेता अभय चौटाला द्वारा जुलाई तक प्रदेश सरकार गिरने के बयान पर अजय चौटाला ने कहा कि जिस दिन से सरकार बनी अभय उसी दिन से कहने लगे थे सरकार 15 दिन गिर जाएगी, फिर कहने लगे 3 महीने में और फिर 6 महीने में गठबंधन सरकार गिरने की बात कहते रहे, लेकिन गठबंधन सरकार अढ़ाई साल बड़े आराम से चल रही है। आगे आने वाले अढ़ाई साल भी सरकार अच्छे तरीके से चलेगी। गठबंधन सरकार कार्यकाल पूरा करेगी।

ओएसडी बदलने के सवाल पर उखड़े चौटाला

दुष्यंत चौटाला के ओएसडी कमलेश भादू के बदले जाने पर सवाल पर अजय सिंह चौटाला उखड़ गए और उन्होंने कहा कि आप क्यों गलतफहमी फैला रहे हो। यह विभाग पहले डिप्टी सीएम के पास था। अब यह विभाग देवेंद्र बबली के पास चला गया है। बदली होती रहती हैं। मंत्री की मर्जी से ही लगना होता है। ऐसा पहली बार तो हुआ नहीं। यह पहले से होता आया है।

Tags

Next Story