Rajya Sabha Election : हरियाणा से BJP ने कृष्ण लाल पंवार और कांग्रेस ने अजय माकन को बनाया उम्मीदवार

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने हरियाणा से पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार काे उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने भी हरियाणा से अजय माकन को उम्मीदवार बनाया है। राज्यसभा चुनाव 10 जून को होने हैं।
मंंत्री रह चुके हैं कृष्ण लाल पंवार
पानीपत के गांव मतलौडा निवासी कृष्ण लाल पंवार हरियाणा के परिवहन एवं जेल मंत्री रह चुके हैं। पंवार हरियाणा एवं भाजपा दलित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। देश के कमरे वर्ग के लिए ताउम्र संघर्ष करने वाले भारत के उप प्रधानमंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ताऊ चौधरी देवीलाल की राजनीतिक पाठशाला के विद्यार्थी रहे कृष्ण लाल पंवार ने कभी नहीं सोचा होगा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति उन्हें भारत की राज्यसभा तक ले जाएगी। निर्धन दलित परिवार में जन्मे कृष्ण लाल पंवार पानीपत थर्मल में नौकरी कर जीवन यापन करते थे। उनको राजनीति भा गई और वे चौधरी देवीलाल की राजनीति की पाठशाला में शामिल हो गए।
इंडियन नेशनल लोकदल यानि इनेलो के टिकट पर कृष्ण लाल पंवार दलित वर्ग के लिए आरक्षित करनाल जिले की असंध विधानसभा से तीन बार और सन् 2009 में हरियाणा में परिसीमन होने के बाद अस्तित्व में आई पानीपत जिले की दलित वर्ग के लिए सुरक्षित इसराना हलके से इनेलो के टिकट पर दो बार विधायक रहे। हालांकि 2005 में उन्हें कांग्रेस की प्रत्याशी पूनम से हार का सामना करना पड़ा था। सन् 2015 के विधानसभा चुनाव में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कृष्ण लाल पंवार का इसराना विधानसभा से टिकट काट दिया था। अपना टिकट कटने से नाराज पंवार ने भाजपा का दरवाजा खटखटाया था। वहीं भाजपा के पास भी इसराना हलके से चुनाव लड़ने के लिए कोई सशक्त पर उम्मीदवार नहीं था।
भाजपा ने बिना किसी देरी के पंवार को पार्टी में शामिल किया और उन्हें इसराना हलके से टिकट दिया। पंवार भाजपा में जीत गए और बाद में उन्हें भाजपा सरकार में जेल एवं परिवहन मंत्री पद मिला। इधर पंवार 2019 में विधानसभा चुनाव मे फिर इसराना हल्के से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरे पर वे कांग्रेस प्रत्याशी बलबीर से हार गए थे। चुनाव हारने के बावजूद भी भाजपा में पवार का राजनीतिक कद घटा नहीं बल्कि और अधिक बढ़ गया। भाजपा हाईकमान ने उन्हें हरियाणा भाजपा दलित मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। वहीं पार्टी हो या सरकारी मंच, पंवार को भाजपा की ओर से पूरी तवज्जो दी गई। दूसरी ओर भाजपा हाईकमान में हरियाणा से पवार को राज्यसभा का प्रत्यक्ष बनाकर सबको चौंका दिया। पंवार को राज्यसभा का टिकट दिए जाने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS