रक्षाबंधन : आज से बसों में FREE ट्रेवल कर सकेंगी महिलाएं, साथ में इतने साल के बच्चों का भी नहीं लगेगा टिकट

रक्षाबंधन : आज से बसों में FREE ट्रेवल कर सकेंगी महिलाएं, साथ में इतने साल के बच्चों का भी नहीं लगेगा टिकट
X
हरियाणा सरकार की तरफ से हर वर्ष की तरह इस बार भी बहनों को रक्षाबंधन के दिन रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का तोहफा दिया गया है।

हरियाणा सरकार की तरफ से हर वर्ष की तरह इस बार भी बहनों को रक्षाबंधन के दिन रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का तोहफा दिया गया है। रोडवेज में 10 अगस्त से दोपहर 12 बजे से 11 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इस दौरान किसी भी महिला से रोडवेज कर्मचारी किराया नहीं ले सकेंगे। महिलाओं के साथ उनके 15 साल तक के बच्चे भी इस मुफ्त यात्रा का लाभ ले सकेंगे और उनको कोई किराया अदा नहीं करना पड़ेगा।

अन्य दिनों की अपेक्षा रक्षाबंधन पर्व पर बसों की संख्या को बेड़े में बढ़ाई जाएंगी। ताकि बहनों को परेशानी का सामना न करना पड़े। बता दें कि रोडवेज ने रक्षाबंधन पर्व को लेकर बहनों के लिए खास तैयारियां शुरू कर दी है। हर बार की तरह इस बार रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चे फ्री में सफर कर पाएंगे। रक्षाबंधन पर्व 11 और 12 अगस्त दोनों दिन मनाया जा रहा है। हालांकि रोडवेज मुख्यालय की ओर से आए आदेश के मुताबिक 11 अगस्त के लिए सुविधा मान्य रहेगी। इसके पश्चात यात्रा करने पर महिलाओं को रोडवेज बसों में टिकट लेकर यात्रा करनी होगी।

इन राज्यों के लिए मान्य नहीं

रक्षा बंधन पर्व पर मुफ्त यात्रा की सुविधा रोडवेज बसों के साथ-साथ किलोमीटर वाली रोडवेज बसों पर भी दी हैं, लेकिन यह सुविधा राज्य की सीमाओं के अंदर-अंदर ही लागू रहेगी। रोडवेज बसों में दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा में कहीं पर भी महिलाओं को जाना है तो किराया नहीं लगेगा। अगर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व अन्य राज्यों में जाना है तो किराया देना पड़ेगा। रक्षाबंधन पर्व पर कोई व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसमें बस स्टैंड परिसर के अंदर व बाहर कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

बच्चे का आधार कार्ड लेकर चलें

अगर महिला अपने बच्चे के साथ रोडवेज में सफर कर रही है तो बच्चे की उम्र 15 साल से कम होनी चाहिए। इसके लिए बच्चों के आधार कार्ड साथ अवश्य लें। ताकि कर्मचारियों को पता चल सके कि बच्चों की उम्र क्या है। इससे कर्मचारी व यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी।

Tags

Next Story