निकाय चुनावों को लेकर गरमाई हरियाणा की सियासत, तीन बड़ी पार्टियां कल रैली में दिखाएंगी ताकत

मनोज सेवाल जांगड़ा
हरियाणा में विधानसभा चुनाव ( Assembly Elections ) अभी बहुत दूर हैं लेकिन 19 जून को नगर निकाय चुनाव ( Civic Election ) को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झाेंक रखी है। कांग्रेस ( Congress), भाजपा ( Bjp), आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party) और जननायक जनता पार्टी ( Jannayak Janata Party ) सहित सभी पार्टियां शक्ति प्रदर्शन करने में जुट चुकी हैं।
नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं को लुभावने के लिए तीन बड़ी पार्टियां 29 मई रविवार को हरियाणा में एक साथ रैली करने जा रही हैं। जहां सीएम मनोहर लाल ( Manohar lal ) सिरसा के ओढां कस्बे में रैली करेंगे, वहीं पूर्व सीएम और नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ( Bhupinder Hooda ) फतेहाबाद में रैली को संबोधित करेंगे। उधर पंजाब में रिकॉर्ड जीत के बाद हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के सपने देख रहे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) महाभारत की धरती कुरुक्षेत्र में रैली करने जा रहे हैं। इस तरह 29 मई को हरियाणा की तीन बड़ी पार्टियों का एक साथ शक्ति प्रदर्शन होगा।
कांग्रेस की ओर से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ में कमान दिए जाने के बाद से हुड्डा अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने सात पूर्व विधायकों को एक साथ कांग्रेस में शामिल कराया है। इसी क्रम में वे 29 मई को फतेहाबाद में बड़ी रैली कर रहे हैं, जहां कुछ और नेताओं को कांग्रेस में शामिल कराया जाएगा। कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि यह कांग्रेस की सबसे बड़ी रैली होगी।
इसी दिन आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल कुरूक्षेत्र में रैली करने वाले हैं, चर्चा यह है कि पूर्व क्रिकेटर कपिल देव यहां आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस और आप की रैलियों के जवाब में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी उसी दिन सिरसा में एक रैली कर रहे हैं। सिरसा उनकी सरकार को समर्थन दे रही जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला के असर वाला क्षेत्र है। लेकिन भाजपा की इस रैली में दुष्यंत चौटाला नहीं होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS