राम रहीम को फिर ले जाया गया रोहतक पीजीआइ, जानें वजह

राम रहीम को फिर ले जाया गया रोहतक पीजीआइ, जानें वजह
X
कुछ दिन पहले भी स्वास्थ्य बिगड़ने पर राम रहीम को पीजीआई लाया गया था।

पत्रकार हत्याकांड और साध्वी दुष्कर्म में सुनारियां जेल में सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत रामरहीम को बुधवार सुबह स्वास्थ्य खराब होने पर रोहतक पीजीआई (Rohtak PGI) लाया गया है। जिसके बाद पीजीआई की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाबा को पेट दर्द की शिकायत बताई जा रही है। उसे सुबह 6 बजे जेल से पीजीआई में लाया गया। अभी राम रहीम की स्वास्थ्य जांच चल रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि कोविड जांच कराने के लिए भी राम रहीम तैयार है।

वहीं बता दें कि कुछ दिन पहले भी स्वास्थ्य बिगड़ने पर राम रहीम को पीजीआई लाया गया था। वहीं गुरमीत को 21 मई को 12 घंटे की पैरोल पर सुनारियां (रोहतक) जेल से गुरुग्राम के लिए भेजा गया था।

बता दें कि गुरमीत को साध्वी दुष्कर्म मामले में पंचकूला की अदालत में 25 अगस्त 2017 को पेश किया गया था। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसे दोषी करारदेते हुए सुनारिया जेल में भेज दिया था। 27 अगस्त को इस मामले में सुनारिया जेल में ही सीबीआई अदालत लगाई गई। जहां रामरहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई। उसी दिन से रामरहीम जेल में सजा काट रहा है। इसके बाद उसे पत्रकार हत्याकांड में उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी।

Tags

Next Story