Ramnath Kovind बोले : शिक्षा का उद्देश्य डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छा इंसान बनना

- केयू के 33वें दीक्षांत समारोह में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत व गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद को दी डाक्टर आफ लिट्रेचर की मानद उपाधि
- यूनिवर्सिटी के 33वें दीक्षान्त समारोह में 1660 विद्यार्थियों को वितरित की डिग्रियां
Kurukshetra : भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि एक विद्यार्थी की सफलता के पीछे समाज के अनेक लोगों का संकल्प एवं तपस्या होती है। यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयासों से ही मिलती है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अन्य शिक्षण संस्थानों से कई प्रकार से अलग है। भारतीय संस्कृति में कुरुक्षेत्र का अपना एक विशेष महत्व है। कुरुक्षेत्र की पावन स्थली पर भगवान कृष्ण ने अपनी दिव्य वाणी से श्रीमद्भगवद गीता का संदेश दिया था। इस पुण्य भूमि से ही दुनिया को कर्मयोग का संदेश मिला। शिक्षा का उद्देश्य डिग्री प्राप्त करना नहीं होता बल्कि अच्छा इंसान बनना होता है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में 33वें दीक्षान्त समारोह में बतौर मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे।
उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को देश में सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को सम्बन्धित कॉलेजों तथा प्रदेश में सबसे पहले केयू में लागू करने व इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार और विश्वविद्यालय के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व कुलपति प्रो. सोमनाथ की प्रशंसा की। 33वें दीक्षांत समारोह में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तरफ से गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद को यूनिवर्सिटी की तरफ से डॉक्टर ऑफ लिट्रेचर (डी.लिट्) की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। इसके साथ ही 33वें दीक्षान्त समारोह में पीजी और यूजी पाठ्यक्रमों के सभी यूटीडी छात्र (2021-22 में उत्तीर्ण), पीएचडी 2023 के 88 डिग्री धारकों को डिग्रियां वितरित की। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें मानद उपाधि प्रदान करने के लिए हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में, प्राकृतिक चिकित्सा, योग और राष्ट्र में की गई विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के लिए जो सम्मान दिया, उसका आभार प्रकट किया।
सीएम मनोहर लाल को जैपनिज लैंग्वेज एंड कल्चर कोर्स का सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित
मुख्यातिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बेसिक सर्टिफिकेट कोर्स इन जैपनिज लैंग्वेज एंड कल्चर के प्रथम बैच के विद्यार्थियों हरियाणा के मुख्य मंत्री मनोहर लाल, वैंकटेशन उमाशंकर, कुलपति प्रो. सोमनाथ, अनंत प्रकाश पांडे, योगेन्द्र चौधरी व पवन कुमार को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने जापानी भाषा का सर्टिफिकेट मिलने पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा सहित अन्य अधिकारी सहपाठी रहे है। जापानी भाषा में 30 दिन की सभी ऑनलाइन कक्षाएं लगाई। उन्होंने जापानी भाषा सिखाने के लिए जापान के शिक्षकों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सामने वाले की भाषा में एक शब्द बोलने से भी घनिष्ठ संबंध बनता है।
9 टॉपरों को पूर्व राष्ट्रपति ने पहनाए गोल्ड मेडल
पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने कला एवं भाषा संकाय के चिराग शर्मा, समाज विज्ञान संकाय की जाह्नवी, जीव विज्ञान संकाय की हेमलता, फार्मास्यूटिकल साइंस संकाय की निशा, विज्ञान संकाय की भव्या, शिक्षा संकाय की अरूणा कुमारी, प्राच्य विद्या संकाय की कृति शर्मा, विधि संकाय की तुलसी तथा वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय की कमलप्रीत कौर को गोल्ड व मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
बिना टैक्नॉलाजी, नवाचार व शोध के बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते : बंडारु दत्तात्रेय
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि संकायो में नौ गोल्ड मेडल लेने वालें विद्यार्थियों में से 8 बेटियां है और विद्यार्थियों को जो गोल्ड मेडल दिया गया है 55 में से 41 महिला हैं और 14 लड़के हैं। यह आंकडे ऐसे लगते हैं कि महिला आगे बढ़ रही हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। बिना टैक्नॉलाजी, नवाचार व शोध के बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते।
मुख्यमंत्री ने जापानी भाषा में किया संबोधन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जापानी भाषा सर्टिफिकेट कोर्स द्वारा सीखी जापानी भाषा में सीखे वाक्यों को बोला। उन्होंने जापानी भाषा में कहा आदरणीय मुख्यातिथि महोदय, अन्य अतिथिगण, भाई-बहनों, आपका विनम्रतापूर्वक अभिनंदन। मैं आशा करता हूं कि आप सभी कुशल होंगे, आप सभी जानते हो मैं इस विश्वविद्यालय का छात्र हूं। यह मेरे लिए बहुत गर्व का विषय है।
यह भी पढ़ें - Jind : एक्साइज व इनकम टैक्स में नौकरी का झांसा देकर हड़पे 34 लाख
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS