जींद : दुष्कर्म के आरोपित ने जहर निगल कर ली आत्महत्या, पढ़ें पूरा मामला

जींद : दुष्कर्म के आरोपित ने जहर निगल कर ली आत्महत्या, पढ़ें पूरा मामला
X
शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हरिभूमि न्यूज. जींद

नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपित ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते रेलवे जंक्शन पर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। फिलहाल रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-11 में किराये पर रह रही एक 40 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मेन बाजार निवासी विकास से जान पहचान रही है। विकास ने उसे नौकरी का झांसा देकर जेडी-7 के साथ रविवार दोपहर बाद एक होटल में बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर विकास के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। मुकद्दमा दर्ज की भनक लगने पर विकास रेलवे जंक्शन पर पहुंच गया और वहां पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृलत : घरौड़ा करनाल की रहने वाली महिला की दो बेटियां शादीशुदा हैं और एक बेटा 16 वर्ष का है जबकि एक लड़का मात्र 11 माह का है। महिला के पति की वर्ष 2007 में मौत हो चुकी है। छानबीन के दौरान सामने आया कि महिला ने कोख भी किराये पर दी हुई है। बच्चा जब तक दूध पीएगा तब तक महिला के पास रहेगा।

रेलवे थाना के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया हुआ था। कुछ बातें अलग से निकल कर आ रही हैं। मृतक के परिजनों के बयान होने के बाद ही असलीयत सामने आ पाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Tags

Next Story