रेप के आरोपी गुरमीत सिंह ने जेल में लगाई फांसी, पेड़ पर लटका मिला शव

रेप के आरोपी गुरमीत सिंह ने जेल में लगाई फांसी, पेड़ पर लटका मिला शव
X
मृतक बंदी की शिनाख्त 21 वर्षीय गुरमीत सिंह के तौर पर हुई जोकि यमुनानगर के नालागढ़ गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। गुरमीत सिंह के खिलाफ पंजोखरा पुलिस थाना में पोक्सो एक्ट का केस दर्ज हुआ था।

हरिभूमि न्यूज : अंबाला

सेंट्रल जेल में एक बंदी ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। बीते रोज शाम को उसका शव पेड़ से लटका मिला था। जेल प्रबंधन ने शव को नीचे उतारकर उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिेकित्सकों ने उसकी मौत होने की पुष्टि कर दी। अब पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बंदी की शिनाख्त 21 वर्षीय गुरमीत सिंह के तौर पर हुई जोकि यमुनानगर के नालागढ़ गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। गुरमीत सिंह के खिलाफ पंजोखरा पुलिस थाना में पोक्सो एक्ट का केस दर्ज हुआ था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है और उसे सोमवार को ही सेंट्रल जेल अंबाला भेजा गया था।

पता चला है कि गुरमीत सिंह ने मंगलवार शाम को जेल परिसर में ही एक पेड़ पर परने से फांसी लगा ली। जेल प्रबंधन ने उसे पेड़ से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक लखवीर सिंह ने बताया कि शाम को गिनती के समय बंदी गुरमीत सिंह ने अचानक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंजोखरा एरिया के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर गुरमीत के खिलाफ पोक्सो एक्ट का केस दर्ज किया था। उसके खिलाफ शिकायत दी गई थी कि उसने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी का अपहरण किया है। पुलिस ने पहले अपहरण का मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान यह पता चला है कि किशोरी का आरोपी ने शारीरिक शोषण भी किया है। इसी आधार पर उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस के साथ अब जेल प्रबंधन भी परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के सुसाइड करने की वजह की जांच कर रहा है।

Tags

Next Story