हरियाणवी कलाकार नवीन पर दुष्कर्म का केस, 3 साल से ब्लैकमेल करने का आरोप

हांसी। हरियाणा की मशहूर अदाकारा सपना चौधरी के साथ कई हिट गाने दे चुके हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के खिलाफ हांसी में एक महिला के साथ दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज हुआ है। महिला का आरोप है कि उसने दुष्कर्म का अश्लील वीडियो बना कर उस को तीन साल से ब्लैकमेल कर रहा था। महिला पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मामले की जांच डीएसपी रविंद्र सांगवान को सौपी गई है।
पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कालोनी में रहने वाली महिला अध्यापिका ने कहा है कि वह 3 वर्ष पहले हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के संपर्क में आयी थी। नवीन ने एक दिन उसे अपने घर पर कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेसुध कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। और इस दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। और पिछले 3 वर्षों से ब्लैकमेल कर उसके साथ बार बार दुष्कर्म कर रहा है। महिला ने शिकायत में कहा है कि नवीन नारू उसको जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद नवीन नारू के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस की राहगीरी कार्यक्रम में देते हैं प्रस्तुति
नवीन नारू हरियाणवी कलाकार हैं और अक्सर हांसी पुलिस के राहगीरी कार्यक्रम में भी शामिल होते रहे हैं। हरियाणवी गानों में वे सपना चौधरी के साथ भी काम कर चुके हैं। सपना चौधरी के साथ उनका गाना 'मेरा चांद लुका हांडे' बहुत पोपुलर हुआ था। इसके अलावा सपना चौधरी के साथ उनका गाना 'बालम ऑल्टो' को यूट्यूब पर काफी व्यूज मिले हैं। इसके अतिरिक्त भी कई फेमस गानों में नवीन नारू का रोल रहा है। हरियाणवी फिल्म विदेशी बहू में भी उनका प्रमुख रोल रहा। चंबल का डाकू भी नवीन का प्रसिद्ध गाना है।
ये भी पढ़ें- चरखी दादरी : खेतों में पड़ा मिला सहायक पशु चिकित्सक का शव, हत्या की आशंका
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS