सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला : दोषी को अदालत ने सुनाई अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर
सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को फास्ट ट्रैक अदालत ने अंतिम सांस तक जेल में रहने की कैद व एक लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में चली।
जानकारी के मुताबिक बिहार निवासी एक महिला ने 27 जुलाई 2020 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह थाना सदर यमुनानगर के क्षेत्र में किराए का मकान लेकर परिवार समेत रहती है। वह प्लाइवुड फैक्टरी में मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा चलाती है। रोज की तरह वह सुबह के वक्त फैक्टरी में मजदूरी करने गई थी। इस दौरान घर पर उसकी सात वर्षीय बेटी अकेली थी। देर शाम वह घर लौटी तो उसकी बेटी रो रही थी। उसने उसे बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले बिहार निवासी गोल्डन ने उसके साथ गलत काम किया है और उसे जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने तुरंत आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।
पुलिस ने उस समय आरोपित गोल्डन के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया था। उसी दिन से फास्ट ट्रैक अदालत में मामले की सुनवाई चल रही थी। मामले में सुनवाई पूरी होने पर अदालत ने दोषी गोल्डन को अंतिम सांस तक जेल में रहने की कैद व एक लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS