रेप पीड़ित नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, सच्चाई जानकर परिजनों के उड़े होश

रेप पीड़ित नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, सच्चाई जानकर परिजनों के उड़े होश
X
पीड़िता के माता-पिता उसे 10 दिन पहले ही अपने साथ असम से यमुनानगर लेकर आए थे। आरोपित युवक ने पीड़िता व उसकी बच्ची को अपनाने से इनकार कर दिया।

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर

असम में अपनी नानी के घर रह रही दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग लड़की ने यमुनानगर में बच्ची को जन्म दिया है। पीड़िता के माता-पिता उसे 10 दिन पहले ही अपने साथ असम से यमुनानगर लेकर आए थे। आरोपित युवक ने पीड़िता व उसकी बच्ची को अपनाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित युवक के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय लड़की असम में अपनी नानी के पास रहती थी। वह और उसका पति भी कुछ दिन पहले असम गए थे। जिसके बाद वह अपनी लड़की को वहां से लेकर आ गए। देर शाम उसकी लड़की के पेट में दर्द हुआ। जब वह अपनी लड़की को अस्पताल में लेकर पहुंचे तो वहां उसकी लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया। जब उन्होंने अपनी लड़की से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि असम के बिजनीटोला निवासी राजेश ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिस कारण उसने इस बारे किसी को नहीं बताया। मगर वह गर्भवती हो गई। अपनी लड़की की बात सुनने के बाद पीड़िता के माता-पिता ने आरोपी लड़के से संपर्क किया। मगर आरोपी ने उसकी लड़की व बच्ची को अपनाने से मना कर दिया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित राजेश के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Tags

Next Story