बड़ी खबर : हरियाणा में इनेलो के साथ इस पार्टी ने मिलाया हाथ

बड़ी खबर : हरियाणा में इनेलो के साथ इस पार्टी ने मिलाया हाथ
X
शेर सिंह राणा ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में हरियाणा में इनेलो के साथ मिलकर चलने का ऐलान किया है। शेर सिंह राणा राष्ट्रीय जन लोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

चंडीगढ़। राष्ट्रीय जन लोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेर सिंह राणा ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में हरियाणा में इनेलो के साथ मिलकर चलने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला पूरे देश के एकमात्र ऐसे विधायक हैं जिन्होंने किसानों के आंदोलन के लिए अपने पद को त्याग दिया और तन-मन-धन से किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

शेर सिंह राणा ने कहा कि इनेलो नेता के इस बलिदान और किसानों के प्रति उनकी सकारात्मक सोच से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में किसान, मजदूर और गरीब का दर्द समझने वाला कोई है तो वह अभय सिंह चौटाला है।

Tags

Next Story