मॉलिक्यूलर लैब में बना चार लाख कोरोना टेस्ट का रिकॉर्ड, अब एड्स, हेपेटाइटिस बी व सी के भी होंगे टेस्ट

मॉलिक्यूलर लैब में बना चार लाख कोरोना टेस्ट का रिकॉर्ड, अब एड्स, हेपेटाइटिस बी व सी के भी होंगे टेस्ट
X
मरीजों को यह सुविधा पूरी तरह फ्री मिलेगी। सीएमओ डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि लैब में नए सभी टेस्ट करने की कार्रवाई शुरू हो गई है।

हरिभूमि न्यूज. अंबाला

कोरोना टेस्ट के लिए बनी मॉलिक्यूलर लैब ने एक साल में ही चार लाख टेस्ट करने का नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश की यह एकमात्र लैब है जिसमें इतने कम समय में चार लाख टेस्ट किए गए हैं। उधर इस लैब में अब एचआईवी एड्स व हेपेटाइटिस बी व सी के टेस्ट भी किए जाएंगे। मरीजों को यह सुविधा पूरी तरह फ्री मिलेगी। सीएमओ डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि लैब में नए सभी टेस्ट करने की कार्रवाई शुरू हो गई है।

कोरोना महामारी आने के साथ ही जिले में इस वायरस से पीड़ित मरीजों की पहचान के लिए एक साल पहले ही शहर की पोली क्लीनिक में राज्य सरकार की ओर से मॉलिक्यूलर लैब स्थापित की गई थी। यह राज्य की पहली ऐसी लैब थी जिसमें अंबाला के साथ कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व कैथल से आने वाले टेस्टों की भी जांच की गई। एक साल एक महीने में ही इस लैब में चार लाख से ज्यादा टेस्ट करने का रिकॉर्ड बनाया है। आमतौर पर दूसरी किसी भी लैब में इतने कम समय में इतने टेस्ट नहीं हो पाए हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने खुद इस लैब का शुभारंभ था। हालांकि शुरुआत में इस लैब में टेस्ट की रिपोर्ट पांच से छह दिन में आती थी। मगर बाद में इसकी तकनीक में सुधार किया गया। इसके बाद दो दिन में रिपोर्ट आने शुरू हो गई थी।

अब ये महंगे टेस्ट भी होंगे फ्री : सीएमओ डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि इस लैब में अब कोरोना के साथ एचआईवी एड्स व हेपेटाइटिस बी व सी के टेस्ट भी किए जाएंगे। मरीजों को यह सुविधा पूरी तरह से फ्री में मिलेगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले मरीजों को ये टेस्ट प्राइवेट लैब में करवाने पड़ते थे। इसकी वजह से उनकी जेब ढीली होती थी। मगर अब राज्य सरकार ने इस लैब में उपरोक्त महंगे टेस्ट करने के आदेश दिए हैं ताकि मरीजों को राहत मिल सके।

Tags

Next Story