हरियाणा में ये जूनियर इंजीनियरों की भर्ती हो गई है रद

चंडीगढ़। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निगमों की डिमांड पर जुलाई,2016 को विज्ञापित जूनियर सिस्टम इंजीनियर के 146 पदों की भर्ती प्रक्रिया को रद्द करवाने का निर्णय लिया है। जिसको लेकर परिणाम की परीक्षा और ज्वाइनिंग करने की इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं व युवतियों को भारी झटका लगा है।
प्रदेश के कर्मचारियों के सबसे संगठन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने डीएचबीवीएन द्वारा एक साल बाद और कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एग्जाम कंडक्ट कराने के बाद भर्ती प्रक्रिया को रद्द करवाने के निर्णय की घोर निन्दा की और इसको बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक करार दिया है। संघ ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से डीएचबीवीएन के भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के आग्रह को नामंजूर करने की मांग की है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि यह बेरोजगार युवाओं के साथ भद्दा मजाक है। उन्होंने कहा कि अगर चयन आयोग ने डीएचबीवीएन के आग्रह पर इस भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने का प्रयास किया तो एसकेएस पीड़ित नौजवानों को साथ लेकर आयोग के कार्यालय पर प्रदर्शन करने पर मजबूर होगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को छंटनी के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों पर होने वाले प्रर्दशनों में भी इस मामले को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की मांग पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 5 जुलाई,2019 को विज्ञापन संख्या 11/2019 केटेगरी न.1 के द्वारा जूनियर सिस्टम इंजीनियर की 146 पोस्ट विज्ञापित की थी। एक मोटे अनुमान के अनुसार बीस हजार से ज्यादा बेरोजगारों ने आवेदन किया था। जिसके बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने एग्जाम का शेड्यूल जारी किया। जिसके अनुसार 27 फरवरी,2020 को तीन शिफ्टों में जूनियर सिस्टम इंजीनियर की लिखित परीक्षा ली गई थी। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि 24 जून को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के निदेशक मंडल ने निर्णय लिया है की जूनियर सिस्टम इंजीनियर के विज्ञापित 146 रेगुलर पदों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने और रेगुलर की बजाय आउटसोर्सिंग पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। 7 जुलाई को निगम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व हरियाणा संघ लोक सेवा आयोग को भेजकर भर्ती प्रक्रिया रद्द करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह बेरोजगार युवाओं के साथ भद्दा मजाक है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS