रेहड़ी-फड़ी के लिए रजिस्ट्रेशन 30 सितंबर तक, फिर बंद होगा पोर्टल

Rohtak News : रोहतक शहर में काम कर कर रहे रेहड़ी और फड़ी संचालकों के लिए आखिरी मौका है। वे अपना रजिस्ट्रेशन कार्य 30 सितम्बर तक पूरा करवा लें नहीं तो सरकार की तरफ से पोर्टल बंद हो जाएगा। इसके बाद वे न तो अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे न ही उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत कम ब्याज पर लोन मिल सकेगा। रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद उन्हें बिजली पानी, सीवर समेत वेंडिंग जोन की सुविधा मिलेगी। उन्हें सामान बेचने के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। ग्राहक खुद उनके तय स्थान पर आएंगे। इसलिए नगर निगम ने इन लोगों को आखिरी बार अलर्ट किया है। साथ ही दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन जल्द शुरू करने के लिए अधिकारी प्लानिंग कर रहे हैं।
बनेंगे वेंडिंग जोन
शहर के विभिन्न चौक पर लगाई गई रेहड़ियों की वजह से अक्सर जाम लगा रहता है। गोहाना अड्डा, पुुराना बस अड्डा, भिवानी स्टैंड सहित कई जगह पर वाहन रोड पर फंसे रहते हैं। वेंडिंग जोन बनने से लोगों को जाम से भी राहत मिल जाएगी। निगम के कार्यालय में भी रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। साथ ही निगम की टीम गली मोहल्लों में जाकर रजिस्ट्रेशन की जांच कर रही हैं। रेहड़ी चालकों के रजिस्ट्रेशन की जांच की जा रही है। जिनके रजिस्ट्रेशन नहीं हुए, उनके कागजात लेकर आवेदन किया जा रहा है। दुकानदारों को फोन पे, गूगल पे और पेटीएम भी दिया जा रहा है। अब तक करीब 3200 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिए हैं।
22 सौ को मिला लोन
निगम में लगाए जाने वाले कैंप में अब तक करीब 22 सौ लोगों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोन दिया गया है। करीब 32 सौ ने लोन के लिए आवेदन किया हुआ है। उनको भी जल्द ही लोन दिया जाएगा। लोन के ब्याज में 9 प्रतिशत की छूूट दी जा रही है। दस हजार से 50 हजार तक का लोन मिल रहा है।
सभी रेहड़ी व फड़ी वालों को सरकार की तरफ से आखिरी मौका दिया जा रहा है। अभी पोर्टल खुला हुआ है। वे 30 सितम्बर तक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके बाद पोर्टल बंद हो गया तो योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। रजिस्ट्रेशन करने और लोन देने के लिए अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। - सीपीओ, जगदीश चंद्र, नगर निगम रोहतक
ये भी पढ़ें- बांगर से नशे के खिलाफ मुहिम शुरू करेगा आर्य समाज
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS