Registry Scam : हरियाणा में 223 तहसीलदारों, 176 पटवारियों और 96 क्लर्कों को नोटिस जारी, होगी यह कार्रवाई

Registry Scam : हरियाणा में 223 तहसीलदारों, 176 पटवारियों और 96 क्लर्कों को नोटिस जारी, होगी यह कार्रवाई
X
अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने कहा कि किसी भी तरह से दबाव बनाने और इकट्ठा होकर विरोध जताने से काम नहीं चलेगा बल्कि जिन कर्मियों को नोटिस भेजे गए हैं, उनको समयबद्ध तरीके से उसका जवाब देना चाहिए।

चंडीगढ़। हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने साफ कर दिया है कि हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में हुए रजिस्ट्री में गोलमाल के मामलों को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह गंभीर है। पीके दास ने कहा कि किसी भी तरह से दबाव बनाने और इकट्ठा होकर विरोध जताने से काम नहीं चलेगा बल्कि जिन कर्मियों को नोटिस भेजे गए हैं, उनको समयबद्ध तरीके से उसका जवाब देना चाहिए।

दास ने कहा कि जांच में निर्दोष को छेड़ा नहीं जाएगा और जिन लोगों ने गोलमाल किया है, उन पर हर सूरत में शिकंजा कसा जाएगा। यहां पर उल्लेखनीय है कि हरियाणा में होने वाली रजिस्ट्री में अनियमितताएं मिलने और पटवारियों, नायब तहसीलदार आदि की मिलीभग की बात सामने आने के बाद बड़ी संख्या में कार्रवाई की जा रही है। पूरे प्रदेशभर के मंडलायुक्तों से इस संबंध में रिपोर्ट भी प्रदेश मुख्यालय आ चुकी है।

नोटिस जारी करने से हड़कंप, देना होगा जवाब

उक्त रिपोर्ट में बताया गया है कि 125 तहसीलदार और 98 नायब तहसीलदारों, 176 पटवारी और 96 रजिस्ट्री लिपिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में नोटिस दिए जाने के कारण विभाग में गोलमाल कर मोटा माल बटोरने वालों की नींद हराम हो गई है। दूसरी तरफ प्रदेश के सीएम मनोहरलाल ने इस तरह के लोगों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शने की बात कही है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी इस तरह के कर्मियों नहीं बख्शे जाने की चेतावनी दी है। प्रदेश राजस्व विभाग में करप्शन के मामलों पर शिकंजा कसने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। लगातार मिल रहीं शिकायतों और हर जिले में खेल को देखते हुए राज्य सरकार ने सख्ती करने के आदेश दिए हैं, जिसके बाद से दोषियों में हड़कंप मचा हुआ है।

गत पिछले चार पांच सालों के सभी मामलों में पड़ताल चल रही है, जिसके बाद में बारी- बारी से सभी दोषियों पर शिकंजा कसा जाएगा। दास ने बताया कि करनाल डिवीजन में दस तहसीलदारों 6293 मामलो में अनियमितता बरतने पर नोटिस जारी किए हैं। 1889 शिकायतों के आधार पर गोलमाल पाए जाने पर दो नायब तहसीलदारों, तहसीलदारों 8182 मामलों में 23 पटवारियों और छह रजिस्ट्री क्लकों को नोटिस जारी किए हैं। पानीपत में आठ तहसीलदारों, 75 मामलों में अनियमितता बरतने पर नोटिस भेजा है। 227 शिकायतों के आधार पर पांच नायब तहसीलदारों, 302 मामलों में दस पटवारियों व 11 रजिस्ट्री लिपिकों को नोटिस दिए हैं। कैथल में छह तहसीलदारों, 1087 मामलों में गोलमाल पाया गया है। इन्हें भी नोटिस दिए जा रहे हैं, 203 शिकायतों के आधार पर शिकंजा कसा जा रहा है, जिसमें तीन नायब तहसीलदारों, 1290 मामलों में 24 पटवारी व पांच लिपिकों को नोटिस दिए हैं।

दास का कहना है कि गुरुग्राम मंडल में 19 तहसीलदारों, 7517 मामले में अनियमितता बरतने पर कारण बताओ नोटिस दिए जा रहे हैं, 7356 शिकायतों के आधार पर गोलमाल मिलने पर 23 नायब तहसीलदारों व 14873 मामलों में 76 पटवारी, 15 लिपिकों को नोटिस दिए हैं। रेवाड़ी में छह तहसीलदार 1305 मामलों में अनियमितताएं मिलने पर नोटिस भेजे हैं। 1699 शिकायतों के आधार पर 7 नायब तहसीलदारों 3004 मामलों में 16 पटवारी, छह लिपिकों को नोटिस दिए है। महेंद्रगढ़ में 12 तहसीलदारों, 2099 मामलों में अनियमितता करने के बाद कारण बताओ नोटिस भेजे जा रहे हैं। 1740 शिकायतों के आधार पर चार नायब, 3839 मामलों में 27 पटवारी को नोटिस दिए हैं। फरीदाबाद डिवीजन में 9 तहसीलदारों 5373 मामलों में अनियमितता मिलने पर नोटिस भेजे गए हैं। 61 92 शिकायतों के आधार पर 13 नायब तहसीलदारों, 11565 मामलों में 17 रजिस्ट्री लिपिकों को नोटिस दिए हैं।

नूंह में 9 तहसीलदारों 5373 मामलों में अनियमितताएं पाने पर नोटिस भेजे हैं, 6192 शिकायतों के आधार पर 13 नायब तह. 11565 मामले में सात 7 लिपिकों को नोटिस जारी हुए हैं। पलवल में पांच तहसीलदारों को 1939 मामलों में गोलमाल व अनियमितता मिलने पर नोटिस भेजे जा रहे हैं। 2094 शिकायतों के आधार पर तीन नायब तहसीलदारों 4033 मामलों में सात रजिस्ट्री क्लकों को नोटिस जारी किए हैं। रोहतक में पांच तहसीलदारों 1511 मामलों में खामियां मिलने पर कारण बताओ नोटिस भेजे हैं। यहां 1126 शिकायतों के बाद कार्रवाई हो रही है, जिसमें चार नायब तह. 2637 मामले में सात लिपिकों कारण बताओ नोटिस दिए है। झज्जर में दस तहसीलदार को 1202 मामले में खामियां मिलने पर नोटिस दिए है। 1853 शिकायतों के आधार पर चार नायब तह. 2055 मामले में 13 रजिस्ट्री क्लर्कों को कारण बताओ नोटिस दिए हैं।

सोनीपत में चार तहसीलदारों को 1160 मामलों में खामियां मिलने पर नोटिस जारी यहां 4383 शिकायतों के आधार पर कार्रवाई हो रही है, जिसमें 8 नायब तह. 5543 मामलों में पटवारी व लिपिकों को नोटिस जारी हो रहे हैं। इसी तरह से भिवानी में पांच तहसीलदारों को, 614 मामलों में पटवारी को नोटिस दिए गए हैं। इसी तरह से जींद, सोनीपत अंबाला डिवीजन, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर आदि जिलों में भी भारी गोलमाल और शिकायतों मिलने के बाद में नोटिस जारी किए हैं।

Tags

Next Story