फतेहाबाद पहुंची रजिस्ट्री घोटाले की आंच, सीएम फ्लाइंग टीम ने खंगाला रिकार्ड

फतेहाबाद। प्रदेश में उजागर हुए रजिस्ट्री घोटाले की आंच फतेहाबाद तक पहुंच गर्ई है। सोमवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने फतेहाबाद में तहसील कार्यालय में दबिश दी और रिकॉर्ड खंगाला। सीएम फ्लाइंट के तहसील कार्यालय में पहुंचने ही एकाएक हडकंप की स्थिति पैदा हो गई। टीम में शामिल सदस्यों ने यहां लॉकडाउन के दौरान हुई रजिस्ट्रियों की डिटेल खंगाली और इस दौरान हुई अनेक रजिस्ट्रीयों की कॉपी भी मांगी। टीम अब इस रिकॉर्ड की पूरी गहनता से जांच करेगी।
मिली जानकारी के अनुसार एसआर्ई राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम आज तहसील कार्यालय में पहुंची। इस दौरान लॉकडाऊन के बाद से अब तक हुई रजिस्ट्रियों की डिटेल मांगी। यहां मौजूद कर्र्मचारी के अनुसार करीब 100 के आसपास रजिस्ट्री का रिकॉर्ड दिया गया है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार को आशंका हैै कि लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में बड़े स्तर पर रजिस्ट्रियों में हेरफेर की गई है, जिसको लेकर बीते दिनों सरकार ने प्रदेश में हर प्रकार की रजिस्ट्री डीड ट्रांसफर पर रोक लगा दी थी। यह रोक 17 अगस्त तक जारी रहेगी। इस दौरान अब प्रदेश भर में सीएम फ्लाइंग यह छापेमारी कार्रवार्ई कर रिकॉर्ड खंगाल रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS