राहत भरी खबर : हरियाणा में घटने लगे कोरोना केस, बढ़ रही रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या, देखें अपडेट

राहत भरी खबर : हरियाणा में घटने लगे कोरोना केस, बढ़ रही रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या, देखें अपडेट
X
रविवार को प्रदेश में 12 मरीजों की मौत हुई। अभी एक्टिव केस 57753 हैं और रिकवरी दर 92.52 प्रतिशत है। प्रदेश में अब तक कुल 10177 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में कोरोना के केस ( corona case in haryana ) पिछले दो दिन से घट रहे हैं। वहीं रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। रविवार को हरियाणा में 7683 मरीजों ने कोरोना को मात दी और 7516 नए केस मिले। गुरुग्राम में एक, फरीदाबाद में दो, करनाल में पांच, पंचकूला में एक, अंबाला में एक, यमुनानगर में एक और जींद में भी एक मरीज की मौत हुई। अभी एक्टिव केस 57753 हैं और रिकवरी दर 92.52 प्रतिशत है। प्रदेश में अब तक कुल 10177 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

रविवार को कहां कितने केस मिले

रविवार को गुरुग्राम में 2102, फरीदाबाद में 1232, हिसार में 366, सोनीपत में 560, करनाल में 208, पानीपत में 245, पंचकूला में 615, अंबाला में 341, सिरसा में 182, रोहतक में 184, यमुनानगर में 203, भिवानी में 172, कुरुक्षेत्र में 144, महेंद्रगढ़ में 126, जींद में 145, रेवाड़ी में 118, झज्जर में 177, फतेहाबाद में 71, कैथल में 137, पलवल में 43, चरखी दादरी में 104 और नूंह में 41 केस मिले।


Tags

Next Story