ठेके पर लगे ग्यारह हजार कर्मचारियों को राहत, अनुबंध बढ़ा

ठेके पर लगे ग्यारह हजार कर्मचारियों को राहत, अनुबंध बढ़ा
X
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने ठेके (Contracts) पर लगे कर्मचारियों का अनुबंध (Contract) 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। लगभग 11 हजार कर्मचारियों का अनुबंध 30 सितंबर को समाप्त हो रहा था।

चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने ठेके (Contracts) पर लगे कर्मचारियों का अनुबंध 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। लगभग 11 हजार कर्मचारियों का अनुबंध 30 सितंबर को समाप्त हो रहा था। चिकित्सकों के साथ कोरोना ड्यूटी दे रहे सिक्योरिटी गार्ड, सफाई कर्मचारी, वार्ड सर्वेंट, प्लम्बर, माली, थोड़ी, लिफ्ट मैन, इलेक्ट्रीशियन, चपड़ासी आदि की सेवाएं तीन महीने और जारी रहेगी। मंगलवार को महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा ने सभी सिविल सर्जन को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दे दी गई है।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने ठेका एक साल की बजाय तीन महीने बढ़ाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में भी विभाग सहायक स्टाफ के ठेके को किस्तों में बढ़ रहा है। सरकार एक तरफ इनको कोरोना योद्धा बताकर पुष्प वर्षा कर रही है और तालियां व थालियां बजवा ही है और दूसरी तरफ इन कोरोना योद्धाओं का सेवा विस्तार भी तीन महीने के लिए बढ़ाया जा रहा है। सरकार इनको डबल वेतन देने की घोषणा कर वाहवाही लूटने का काम कर रही है। लेकिन इनको समान काम समान वेतन तक नहीं दिया जा रहा है।

संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने 3200 सिक्योरिटी गार्ड को हटाकर होमगार्ड को लगाने और अन्य पदों पर तैनात ठेका कर्मचारियों को हटाकर नई गाइडलाइंस के अनुसार ने ठेका कर्मचारियों को लगाने का फैसला किया हुआ है। जिसका सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व उससे संबंधित स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन विरोध कर रही है।

Tags

Next Story