हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का पुनर्गठन, रामअवतार तायल बने कार्यकारी अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष भी नियुक्ति

चंडीगढ। हरियाणा के व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष जोरदार ढंग से रखने तथा उनके समाधान करवाने के लिए हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का पुनर्गठन कर हांसी के राम अवतार तायल को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित करते हुए अन्य पदाधिकारियों तथा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।
व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने बताया कि मुख्य संरक्षक मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, जो कि मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं को बनाया गया है। इसके अलावा विकास अग्रवाल (रायपुरानी), पवन तायल (रोहतक) को महा सचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर हर्ष गिरधर (रोहतक), राजेश चौधरी (नरवाना), गौरव तेवतिया (पलवल), रुली चंद गांधी (सिरसा), राजेश लांबा (हांसी) मनोनीत किया गया है सुशील कुमार (हिसार), संजय सिंगला (सोनीपत), शिव नारायण गोयल (कैथल) को सचिव, दीपक शर्मा (पलवल) कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
विजय गुप्ता ने बताया कि जिला अध्यक्षों में बलराम गुप्ता (दादरी), राजेश जुनेजा (फरीदाबाद), बजरंगलाल (नारनौल), रतनेश बंसल (रेवाड़ी), राकेश चुघ (पानीपत), नवीन मंगला (सोनीपत), मनीष गोयल (जींद), अजीत तेवतिया (पलवल), कृष्ण लाल तनेजा (करनाल), भानु प्रसाद शर्मा (भिवानी), विजय मोहन (पंचकूला), अमित बंसल (कुरुक्षेत्र), अमित चौधरी (कैथल), लक्ष्मण सिंह (नूह) तथा जगदीश भादू (फतेहाबाद) बनाये गये हैं।
उन्होंने बताया कि प्रवीण केडिया (हिसार), सुनील बहल (सिरसा), अंकुर जिंदल (गुड़गांव), राकेश सिक्का (रोहतक), नीरज अग्रवाल (अंबाला), नवीन कुमार (यमुनानगर), राकेश अरोड़ा (झज्जर) को जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाकर व्यापारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया जायेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS