कैथल : लिंग जांच की सूचना दें, दो लाख का इनाम लें

हरिभूमि न्यूज : कैथल
राह क्लब कैथल की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें कन्या भ्रूण हत्या रोकने व विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने, हरियाणवी संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने सहित विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवी डा. विनोद कुमार को राह क्लब कैथल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राह ग्रुप फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केश कलां एवं कौशल विकास बोर्ड के निदेशक नरेश सेलपाड़ ने कहा कि प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जहां राह क्लब जागरुकता अभियान चला रहा है, वहीं इसे रोकने में मददगार लोगों को दो लाख का नकद इनाम (कन्या भ्रूण हत्या बारे) भी प्रदान करेगा।
यह इनाम हरियाणा सरकार की ओर से घोषित एक लाख की रकम के अलावा दिया जाएगा। इसके लिए बाकायदा राह क्लब फतेहाबाद के सदस्यों की फोन सूची जारी होगी। यह सूची जल्द ही यह फोन नंबरों के साथ विभिन्न स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्र व अन्य संस्थानों में चस्पा की जाएगी। इससे पहले राह क्लब कैथल की कार्यकारिणी के विस्तार की जिम्मेवारी नव नियुक्त अध्यक्ष डा. विनोद कुमार को दी गई। इस दौरान प्राइवेट संचालकों के अलावा राह संस्था के सदस्य व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS