Republic Day 2022 : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पंचकूला में, सीएम मनोहर लाल अंबाला में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, देखें लिस्ट

Republic Day 2022 : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पंचकूला में, सीएम मनोहर लाल अंबाला में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, देखें लिस्ट
X
राज्य में सभी स्थानों पर प्रात: दस बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी 2022 को सभी जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बारे में निर्देश जारी किए हैं। राज्य में सभी स्थानों पर प्रात: दस बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पंचकूला में जबकि सीएम मनोहर लाल अंबाला में तिरंगा फहराएंगे।

किस जिले में कौन फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज

सीएम मनोहर लाल अम्बाला में, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जींद में, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता यमुनानगर में, गृह मंत्री अनिल विज करनाल में, शिक्षा मंत्री कंवर पाल कुरुक्षेत्र में, परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा झज्जर में, विद्युत मंत्री रणजीत सिंह गुरुग्राम में, कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल भिवानी में, सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल हिसार में, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता रोहतक में, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली सोनीपत में, विधान सभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा सिरसा में, राज्य मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता ओम प्रकाश यादव चरखी दादरी में, राज्य मंत्री महिला बाल विकास कमलेश ढांडा रेवाड़ी में, राज्य मंत्री श्रम एवं रोजगार अनुप धानक कैथल में, राज्य मंत्री खेल एवं युवा मामले संदीप सिंह फरीदाबाद में, पलवल में फरीदाबाद मंडल आयुक्त, महेंद्रगढ में गुरुग्राम मंडल आयुक्त, फतेहाबाद में हिसार मंडल आयुक्त, पानीपत में करनाल मंडल आयुक्त और नूंह में वहां के डीसी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

उप मण्डल/ तहसील मुख्यालयों पर यह कार्य सम्बन्धित उपमण्डल अधिकारी ( नागरिक )/तहसीलदार करेंगे। मण्डल/जिला/उपमण्डल/ तहसील मुख्यालयों पर पुलिस परेड होगी। जिन स्थानों पर ऐसी परेड के लिए पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध न हों तो वहां गृह रक्षी/ नैशनल कैडेट कोर के बलों को भी इस प्रयोजन के लिए पुलिस बल के साथ-साथ प्रयोग में लाया जाए।


Tags

Next Story