गणतंत्र दिवस: राज्यपाल कुरुक्षेत्र में और मुख्यमंत्री यमुनानगर में फहराएंगे तिरंगा, देखें पूरी सूची...

गणतंत्र दिवस: राज्यपाल कुरुक्षेत्र में और मुख्यमंत्री यमुनानगर में फहराएंगे  तिरंगा, देखें पूरी सूची...
X
प्रदेश सरकार ने इस गणतंत्र दिवस पर पंचायती राज संस्थाओं की भागीदारी को बढ़ाते हुए यह निर्णय लिया है कि इस बार जिला परिषद के प्रेजीडेंट भी गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी 2023 को सभी जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बारे में निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश में 75 स्थानोंं पर गणतन्त्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दतात्रेय थानेसर में तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल जगाधरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। राजभवन चंडीगढ़ में एट होम कार्यक्रम आयोजित होगा।

प्रदेश सरकार ने इस गणतंत्र दिवस पर पंचायती राज संस्थाओं की भागीदारी को बढ़ाते हुए यह निर्णय लिया है कि इस बार जिला परिषद के प्रेजीडेंट भी गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसमें लोहारू में अनीता देवी, बहादुरगढ में कप्तान सिंह, महेन्द्रगढ में राकेश कुमार, फिरोजपुर झिरका में जन मोहमद व खरखोदा में मोनिका राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हिसार में, हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला में, गृह मंत्री अनिल विज अम्बाला शहर, स्कूल शिक्षा मंत्री कवंर पाल करनाल में, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा नूंह में, ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह पानीपत, कृषि मंत्री जे पी दलाल गुरुग्राम, सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल फरीदाबाद, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डाॅ. कमल गुप्ता कैथल और विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली सिरसा में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी प्रकार, विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा सोनीपत, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव भिवानी, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा रोहतक, श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक फतेहाबाद और प्रिटिंग एवं स्टेशनरी राज्य मंत्री संदीप सिंह पेहोवा में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

सांसद कार्तिकेय शर्मा अम्बाला कैंट, सांसद धर्मबीर सिंह चरखी दादरी, सांसद कृष्णपाल गुज्जर्र बल्लभगढ में, सांसद बृजेंद्र सिंह हांसी, सांसद अरविन्द्र शर्मा झज्जर, सांसद लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) डी पी वत्स जीन्द, सांसद संजय भाटिया अंसध, सांसद कृष्ण लाल पंवार नारनौल, सांसद रतन लाल कटारिया कालका, सांसद राव इन्द्रजीत सिंह रेवाड़ी, सांसद रामचन्द्र जांगड़ा महम, सांसद रमेश चन्द्र कौशिक गोहाना, सांसद सुनीता दुग्गल ऐलनाबाद और सांसद नायब सिंह सैनी रादौर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

इसी प्रकार, विधायक असीम गोयल नारायणगढ, घनश्याम दास अरोड़ा बराड़ा, सोमबीर सांगवान तोशाम, लक्ष्मण नापा सिवानी, घनश्याम दास सरार्फ बाढड़ा, दीपक मंगला बड़खल, बिशम्भर बाल्मिकी रतिया, दुड़ाराम टोहाना, सत्यप्रकाश जरावता मानेसर, प्रवीन डागर सोहना, सीताराम यादव पटौदी, राजेश नागर बादशाहपुर, राम कुमार गौतम बरवाला तथा विधायक विनोद भ्याना नारनौंद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

वहीं, विधायक जोगीराम सिहाग बेरी, मोहन लाल बडौली बादली, कृष्ण लाल मिड्ढा नरवाना, महीपाल ढाण्डा सफीदों, धर्मपाल गोंदर उचाना, रामकुमार कश्यप गुहला, राम करण काला कलायत, ईश्वर सिंह घराडा तथा सुभाष सुधा इन्द्री में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। विधायक रणधीर सिंह गोलन शाहबाद, हरविन्द्र कल्याण लाडवा, लक्ष्मण सिंह यादव कनीना, जगदीश नायर पुन्हाना, सुधीर सिंगला तावडू, सीमा त्रिखा पलवल, नयन पाल रावत होडल, अमरजीत ढांडा हथीन, प्रमोद विज समालखा, अभय सिंह यादव बावल, राकेश दोलताबाद कोसली, निर्मल रानी सांपला, विधायक नैना चैटाला डबवाली, गोपाल कांडा कालांवाली, लीला राम गुज्जर गन्नौर तथा विधायक राम निवास बिलासपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।


Tags

Next Story