हिसार में हुई अग्निवीर भर्ती रैली का परिणाम घोषित, यहां करें चेक

X
By - Manoj Jangra |29 Oct 2022 4:44 PM IST
चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन हिसार सेना भर्ती कार्यालय में दिसंबर माह में किए जाएंगे।
हिसार। एआरओ हिसार में आयोजित की गई पायनियर अग्निवीर भर्ती रैली के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
यह जानकारी देते हुए सेना के प्रवक्ता ने बताया परिणाम वेबसाइट www.joinindianarmy.com पर अपलोड कर दिया गया है। अग्निवीर के लिए कुल 372 उम्मीदवारों का चयन किया हुआ है। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए 16 अक्टूबर 2022 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। इनमें से अग्निवीर क्लर्क / एसकेटी के परिणाम अलग से घोषित किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन हिसार सेना भर्ती कार्यालय में दिसंबर माह में किए जाएंगे। इसके प्रश्चात उन्हें प्रशिक्षण केंद्रों में भेजा जाएगा।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS