Haryana में क्लर्क भर्ती का परिणाम जल्द

Haryana में क्लर्क भर्ती का परिणाम जल्द
X
अपनी बारी की प्रतीक्षा करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने लगभग पांच हजार क्लर्कों की भर्ती के लिए प्रक्रिया को अंतिम रुप दे दिया है,

योगेंद्र शर्मा : चंडीगढ़

प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में क्लर्कों (Clerk) की कमी जल्द दूर होने जा रही है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने करीब पांच हजार क्लर्कों की भर्ती के लिए प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। इसका परिणाम जल्द घोषित किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में क्लर्कों की भारी कमी है। जिसके लिए काफी समय पहले राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की ओऱ से अपने-अपने विभाग की डिमांड एचएसएससी (हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन) के पास में भेजी थी। भर्ती के लिए कमीशन द्वारा विज्ञापन देकर आवेदन मांगे गए थे। क्लर्कों की भर्ती के लिए चल रही प्रक्रिया अब अपने अंतिम दौर में है।

बताया जा रहा है कि किसी भी वक्त लगभग पांच हजार पदों पर भर्ती के लिए परिणामा घोषित कर दिया जाएगा। परिणाम आने के साथ ही जहां विभिन्न विभागों में इनकी कमी दूर होगी वहीं रोजगार का इंतजार करने वाले युवाओं जिनके भी नाम सूची में आएंगे, उनको रोजगार मिलेगा। यहां पर याद दिला दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओऱ से 4858 लिपिकीय पदों को भरने के लिए काफी लंबे अर्सा पहले आवेदन मांगे गए हैं। बाद में लिपिक भर्ती के लिए बाकी प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

परिणाम जल्द से जल्द घोषित का प्रयास कर रहे : भारती

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन चेयरमैन भारत भूषण भारती ने पूछे जाने पर स्वीकार किया कि हमाारा प्रयास है कि लिपिक भर्ती का परिणाम जल्द से जल्द जारी किया जाए ताकि वे ज्वायनिंग कर विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे सकें। भारती ने परिणाम कब आएगा, इसकी तारीख का एलान तो नहीं किया है, लेकिन कहा कि जल्द ही बेरोजगारों का इंतजार समाप्त हो जाएगा।

Tags

Next Story