रेप पीड़िता बनी मां : मंदबुद्धि है 26 वर्षीय युवती, पीजीआई में ऑपरेशन से डिलीवरी, बच्चे के बाप का पता नहीं

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर
यमुनानगर जिले के बुडि़या थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 26 वर्षीय मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद युवती गर्भवती हो गई। दो दिन पहले दुष्कर्म पीडि़ता ने पीजीआई चंडीगढ़ में आपरेशन के बाद बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने पीडि़ता के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि अभी तक पीडि़ता से दुष्कर्म करने वाले का पता नहीं लग सका है।
जानकारी के अनुसार बुड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 20 वर्ष पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। उसके पास दो लड़कियां व एक लड़का है। उसने अपनी बड़ी लड़की की शादी कर दी थी। उसकी दूसरी 26 वर्षीय छोटी लड़की को कम सुनता है तथा वह मंदबुद्धि है। व्यक्ति ने बताया कि गत आठ नवंबर को उसकी लड़की के पेट में दर्द हुआ। जिस पर उसने गांव में ही चिकित्सक से उसे दवाई लाकर दे दी। दो दिन तक वह ठीक रही।
गत दस नवंबर को फिर से उसकी लड़की के पेट में दर्द होने लगा। जिस पर वह उसे पीजीआइ चंडीगढ़ जांच के लिए लेकर गया। जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि उसकी लड़की गर्भवती है। उसके पेट में 30 सप्ताह का बच्चा है। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने युवती का आपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद उसने बच्चे को जन्म दिया। जब उसके पिता ने अपनी लड़की से इस बारे बात की तो वह कुछ नहीं बता सकी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
लड़की की काउंसलिग कर रहे विशेषज्ञ
मामले की जांच कर रहे बुडि़या थाना प्रभारी पूर्ण सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है। युवती की काउंसलिंग की जा रही है। काउंसलिंग में पता चलने पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS