दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड एसआई ने पत्नी को चाकू मारकर खुद भी खाया जहर, मौत

दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड एसआई ने पत्नी को चाकू मारकर खुद भी खाया जहर, मौत
X
मृतक की पहचान करीब 66 वर्षीय दलबीर सिंह के रूप में हुई है। दलबीर सिंह बहादुरगढ की लाइनपार की वत्स कॉलोनी का निवासी था।

हरिभूमि न्यूज. बहादुरगढ़

दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद खुद जहर निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मामले की वजह घरेलू कलह बताई गई है। असल पुष्टि जांच के बाद हो सकेगी। पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।

मृतक की पहचान करीब 66 वर्षीय दलबीर सिंह के रूप में हुई है। दलबीर सिंह लाइनपार की वत्स कॉलोनी का निवासी था। दिल्ली पुलिस से सब इंस्पेक्टर रिटायर्ड था। जानकारी के अनुसार, दलबीर का बुधवार की दोपहर किसी बात पर पत्नी सत्यवती किसके साथ झगड़ा हो गया। इस झगड़े में उसने पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। कुछ देर बाद खुद भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने देखा तो इनको संभाला और अस्पताल में ले गए।

उपचार के दौरान शाम करीब साढ़े चार बजे दलबीर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही लाइनपार थाने से पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और परिजनों के बयान लिए। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। जांच अधिकारी मोहित के अनुसार, घायल महिला दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती है। अभी उसके बयान नहीं हुए हैं। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। तफ्तीश जारी है।

Tags

Next Story