मिसाल : शरीर दान करेंगे रिटायर्ड सूबेदार और उनकी पत्नी

हरिभूमि न्यूज. सोनीपत
समाज कल्याण शिक्षा समिति द्वारा चलाए जा रहे वृद्ध आश्रम में पिछले 15 दिन से निवास कर रहे रिटायर्ड सूबेदार सूरजभान सिंह एवं उनकी पत्नी शकुंतला देवी ने अपना पूरा शरीर दान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह निर्णय संस्था द्वारा मानव की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए लिया। इनके साथ एसएस रिटायर्ड मास्टर सूरजमल सिंह सूरा निवासी जागसी, विजेंद्र सिंह निवासी जुआं, ओम प्रकाश दहिया निवासी विकास नगर सोनीपत, सचिन निवासी मयूर विहार सोनीपत ने भी अपना पूर्ण शरीर दान करने की इच्छा जताई और अपने पूर्ण शरीर दान के फार्म भरे।
इस अवसर पर प्रधान आनंद कुमार ने बताया कि लोगों की शरीर दान करने की जागरूकता आज के दिन बढ़ रही है। लोग स्वयं आकर अपने फार्म भर रहे हैं। एसआई जगत सिंह ने बताया कि हमारे पूर्ण शरीर दान करने से हमारे एक शरीर से बहुत से डॉक्टर भविष्य के लिए तैयार हो जाते हैं। समाजसेवी राहुल गुलिया ने बताया कि हम शरीर दान करने से एक पेड़ को जलने से बचा सकते हैं अथवा प्रदूषण होने से रोक सकते हैं। सुमित बूरा नसिंर्ग ऑफिसर समाज कल्याण शिक्षा समिति का कहना है कि जो बच्चा एक डॉक्टर बनने के लिए शरीर के ऊपर रिसर्च करके सीख सकता है। वह बच्चा देख के नहीं सीख सकता। डॉक्टर बनने के बाद लाखों लोगों का अच्छे से उपचार करता है। इस अवसर पर पहुंचे निखिल मदान ने शरीर रानियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS