करनाल पुलिस की सोनीपत में कार्रवाई : मुठभेड़ के बाद एनकाउंटर में ढेर किया इनामी बदमाश इकराम

सोनीपत। करनाल पुलिस ने सोमवार देर रात गोहाना में मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश का एनकाउंटर कर दिया। एनकाउंटर के बाद शव को पानीपत नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। बताया गया है कि मृतक बदमाश पर करनाल में ही हत्या का मुकदमा दर्ज था। जानकारी अनुसार करनाल पुलिस को इकराम उर्फ मछर की तलाश थी। नवम्बर में हुई एक हत्या के मामले में इकराम वांछित था।
करनाल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इकराम गोहाना के भैंसवाल गांव में हैं। सूचना के आधार पर करनाल पुलिस ने गांव में दबिश दी तो इकराम के साथ मुठभेड़ हो गयी। दोनों तरफ से कई राउंड फायर हुए। इसी मुठभेड़ में इकराम का एनकाउंटर कर दिया गया। देर रात इकराम के शव को पानीपत के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। बताया गया है कि करनाल के गांव बल्हेड़ा में 27 नवम्बर को माशूक अली की हत्या कर दी गयी थी। उसी मामले में इकराम करनाल पुलिस का वांछित अपराधी था। पुलिस ने इकराम पर इनाम भी रखा हुआ था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS