Rewari : जलभराव के कारण 7 ट्रेनें रद्द, 5 रेल सेवाओं के बदले मार्ग

Rewari : जलभराव के कारण 7 ट्रेनें रद्द, 5 रेल सेवाओं के बदले मार्ग
X
यमुना ब्रिज पर भारी बारिश के कारण जलभराव हो जाने से रेल यातायात प्रभावित हो गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि जलभराव के कारण रेलसेवाएं रद्द, आंशिक रद्द व कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।

Rewari : उत्तर रेलवे के दिल्ली स्थित यमुना ब्रिज पर भारी बारिश के कारण जलभराव हो जाने से रेल यातायात (Rail Traffic) प्रभावित हो गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि जलभराव के कारण रेलसेवाएं रद्द, आंशिक रद्द व कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04470 दिल्ली-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 04500 रेवाड़ी-दिल्ली, गाड़ी संख्या 04351 दिल्ली-हिसार, गाड़ी संख्या 04368 हिसार-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम तथा गाड़ी संख्या 04367 रेवाड़ी-हिसार 15 जुलाई को रद्द रहेंगी। गाड़ी संख्या 04352 हिसार-दिल्ली 16 जुलाई को रद्द रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 19411 साबरमती-दौलतपुर चौक रेलसेवा 15 जुलाई को साबरमती रूपनगर तक संचालित होगी। गाड़ी संख्या 19412 दौलतपुर चौक-साबरमती रेलसेवा 15 व 16 जुलाई को रूपनगर से संचालित होगी। यह रेलसेवा दौलतपुर चौक-रूपनगर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों के मार्ग किए परिवर्तित

गाड़ी संख्या 19224 जम्मूतवी-अहमदाबाद रेलसेवा 15 जुलाई को जम्मूतवी से प्रस्थान करके परिवर्तित मार्ग पठानकोट-जालन्धर सिटी-लुधियाना-फिरोजपुर होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 19601 उदयपुर-न्यू जलपाईगुडी रेलसेवा 15 जुलाई को उदयपुर से प्रस्थान करके परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय-नई दिल्ली-साहिबाबाद होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी रेलसेवा 15 जुलाई को बाड़मेर से प्रस्थान करके परिवर्तित मार्ग दिल्ली-पानीपत-अंबाला होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 14311 बरेली-भुज रेलसेवा 15 जुलाई को बरेली से प्रस्थान करके परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली सराय होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 15909 डिब्रुगढ-लालगढ रेलसेवा 15 जुलाई को डिब्रुगढ से प्रस्थान करके परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज होकर संचालित होगी।

यह भी पढ़ें - Karnal : लगातार आगे बढ़ रहा बाढ़ का पानी, 72 गांवों के लिए अलर्ट जारी



Tags

Next Story