Rewari : नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Rewari : नाबालिग लड़की को एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला थाना (Women Police Station) पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
शहर की एक सोसाइटी में रहने वाली लड़की ने बताया कि उसकी शिवकुमार से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद शिवकुमार ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देते हुए उसे अपनी मां से मिलवाने के बहाने झज्जर बुला दिया। उसने आरोप लगाया कि वहां जाने के बाद आरोपी उसे एक होटल में ले गया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसने लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें - Kurukshetra : नाबालिग के साथ कुकर्म करने के आरोपियों को 20 साल कठोर कारावास
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS