Rewari : पुलिसकर्मी को ब्लैकमेल करने का प्रयास, जीजा-साली पर केस दर्ज

Rewari : गुरुग्राम पुलिस में कार्यरत हेड कांस्टेबल को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप में थाना बावल पुलिस ने जीजा और साली के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी हेड कांस्टेबल ने बताया कि उसकी रेवाड़ी कोर्ट में एक सुनैना नाम की महिला से जान-पहचान हो गई थी। सुनैना ने कोर्ट में अपने पति के खिलाफ दहेज व तलाक का केस दायर किया हुआ है। उसने एक दिन सुनैना और उसके बेटे को मानेसर के एक गेस्ट हाउस में ठहराया था। सुनैना ने रुकने का ठिकाना नहीं होने की बात कहते हुए उससे मदद मांगी थी। अगले दिन उसने महिला और उसके बेटे को बस में बैठा दिया।
जीजा ने शुरू किया ब्लैकमेलिंग का खेल
हेड कांस्टेबल ने बताया कि महिला के जीजा ने सुनैना के मोबाइल से फोन करते हुए उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपए की मांग की। उसने बदनामी के डर से फोन-पे के जरिए तीन बार में यह राशि ट्रांसफर कर दी। इसके बाद एक बार फिर महिला के जीजा ने उसके पास फोन करके 20 हजार रुपए की मांग की। उसकी फोन पर हुई बात रिकॉर्ड करने के बाद उसने शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें - Jind : छापेमारी करने पहुंची सीएम फ्लाइंग को बदबू ने किया बेहाल
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS