Rewari : शराब के नशे में पत्नी को पीटा, पिता को दिखाया चाकू, पुलिस से उलझा तो किया काबू

Rewari : शराब के नशे में पत्नी को पीटा, पिता को दिखाया चाकू, पुलिस से उलझा तो किया काबू
X
शराब के नशे में एक व्यक्ति ने पिता के साथ झगड़ा करते हुए पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद वृद्ध पिता को चाकू दिखाकर धमकाया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से उलझा, तो पुलिस ने उसे काबू करते हुए केस दर्ज कर लिया।

Rewari : थाना खोल के अंतर्गत गांव खालेटा में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने पिता के साथ झगड़ा करते हुए पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद वृद्ध पिता को चाकू दिखाकर धमकाया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से उलझा, तो पुलिस ने उसे काबू करते हुए केस दर्ज कर लिया।

पुलिस को दर्ज शिकायत में 80 वर्षीय ताराचंद ने बताया कि उसका बेटा करणसिंह शराब का आदी है। वह शराब पीकर घर आया और उसके साथ झगड़ा करने लगा। उसने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसी बीच उसकी पुत्रवधु बचाव के लिए आई तो करण ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की ईआरवी मौके पर पहुंच गई। शराब के नशे में वह पुलिसकर्मियों के साथ भी उलझ गया। उसने पहले सब्जी काटने वाले चाकू से उसे डराया भी था। इसके बाद खुद ही चाकू से अपने हाथ पर निशान कर लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-Yamunanagar : दीपावली पर्व पर घर की शुभता के लिए बढ़ी मिट्टी से बनी टेरा गोटा मूर्तियों की डिमांड

Tags

Next Story