रेवाड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल का निधन

रेवाड़ी। लंबे समय से बीमारी से पीड़ित रेवाड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल का रोहतक पीजीआई में निधन हो गया है। उनके निधन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ समेत हरियाणा भाजपा व जिला के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। बता दें कि पालीवाल पिछले करीब छह साल से भाजपा के लिए रेवाड़ी जिला के अध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी की सेवा की है। वह लंबे समय से बीमारी से ग्रसित थे। पालीवाल के शोकाकुल परिवार को संवेदना व्यक्त करने के लिए अन्य दलों के नेता भी पहुंच रहे हैं।
भाजपा रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष श्री योगेंद्र पालीवाल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुखी हूँ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
— Manohar Lal (@mlkhattar) July 26, 2020
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल के निधन पर दुख प्रकट किया है। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि योगेंद्र पालीवाल के निधन के समाचार से अत्यंत दुखी हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें। वहीं कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने भी जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल के आज लंबी बीमारी के बाद हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
भाजपा रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष,संगठन के सच्चे सिपाही श्री योगेंद्र पालीवाल जी के देवलोकगमन का समाचार सुनकर व्यथित हूँ। प्रभु से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।💐🙏🏻 pic.twitter.com/JB94PSsnjZ
— Om Prakash Dhankar (@OPDhankar) July 26, 2020
डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि पालीवाल मिलनसार छवि के ईमानदारी कार्यकर्ताओं में से एक थे, जिन्होंने भाजपा के कर्मठ जिला अध्यक्ष के तौर पर सक्रिय भूमिका निभाई और पार्टी के सभी प्रकोष्ठों को क्रियाशील रखते हुए लोगों से जोड़ने का काम किया और दिन रात मेहनत करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिलाभर में भाजपा को आम नागरिकों तक ले जाने तथा सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में भारी योगदान के लिए पालीवाल सदा अविस्मरणीय रहेंगे।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार सहित डॉक्टर अरविंद यादव, प्रीतम चौहान रामपाल यादव, रत्नेश बंसल, राव शिवदीप, अशोक जोशी, सतीश यादव, सुनील मूसेपुर, हरियाणा भाजपा व जिला के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल का रोहतक पीजीआई में निधन हो गया वहीं रविवार को रेवाड़ी के सेक्टर 18 में स्वर्गआश्रम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS