Rewari : बेटे को ससुराल लेने गया पिता, नहीं भेजने पर लगाया फंदा

Rewari : बेटे को ससुराल लेने गया पिता, नहीं भेजने पर लगाया फंदा
X
मांढैया कलां में अपने बेटे को उसके जन्म दिन पर ससुराल लाने गए युवक ने बेटा साथ नहीं भेजने पर घर लौटते ही फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Rewari : मांढैया कलां में अपने बेटे को उसके जन्म दिन पर ससुराल लाने गए युवक ने बेटा साथ नहीं भेजने पर घर लौटते ही फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।

करीब 30 वर्षीय कृष्ण कुमार की पत्नी कुछ दिन पहले मन-मुटाव होने के कारण बेटे के साथ अपने मायके चली गई थी। तीज पर्व पर बेटे का जन्म दिन होने के कारण कृष्ण ससुराल अपने बेटे को लाने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी ने बेटे को उसके साथ भेजने से मना कर दिया। कृष्ण के परिवार में वह अकेला ही रहता था। ससुराल से आने के बाद उसकी बहन उसके मोबाइल पर फोन करती रही, परंतु मोबाइल नहीं उठाया गया। संदेह होने पर उसने पड़ोस के लोगों को बताया। पड़ोस के लोगों ने कृष्ण के घर जाकर देखा तो उसका शव कमरे में फंदे पर झूल रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें - Yamunanagar : सेवानिवृत फौजी से फोन पर मांगी 5 लाख की रंगदारी

Tags

Next Story