Rewari : नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बना सैनिक स्कूल का छात्र हर्ष चौहान

Rewari : सैनिक स्कूल के छात्र हर्ष चौहान ने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। 25 नवंबर को एजिमाला (केरल) स्थित भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) में संपन्न हुई पासिंग आउट परेड के पश्चात वह भारतीय नौसेना के अभिन्न अंग बने। विद्यालय ग्रुप कैप्टन आरके यादव ने कहा कि यह विद्यालय व क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का क्षण हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यालय का मुख्य लक्ष्य भारतीय सशस्त्र सेनाओं के लिए अधिकारी तैयार करना है। इसके लिए कैडेट्स को विशेष प्रशिक्षण दिए जाते हैं तथा कैडेट्स के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। उप-प्राचार्य विंग कमांडर सुनैना चाहर ने कठिन परिश्रम, देश सेवा के जज्बे तथा विद्यालय के उचित मार्गदर्शन को सफलता का मार्ग बताया। विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी मेजर अविनाश कुमार ने कहा कि देश को सुयोग्य नागरिक व सैन्य अधिकारी प्रदान करने तथा कैडेट्स में विभिन्न नैतिक व चारित्रिक गुण विकसित करने के लिए विद्यालय कृत संकल्पित है। हर्ष ने भारतीय नौसेना अकादमी के चार वर्ष के इस प्रशिक्षण काल में विद्यालय के प्रदत प्रशिक्षण व अनुभव को मददगार बताया। हर्ष के पिता गजेन्द्र सिंह चौहान विद्यालय में पीजीटी कंप्यूटर साइंस के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने इसका श्रेय विद्यालय अधिकारियों के योग्य निर्देशन तथा अध्यापकों के मार्गदर्शन व प्रयासों को दिया।
यह भी पढ़ें - Rewari : प्राइवेट अस्पताल में शव को नोंच रहे थे कुत्ते, परिजनों ने किया हंगामा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS