रेवाड़ी : राजपथ पर परेड में शामिल होगा जुगनू क्लब का संचय, गणतंत्र दिवस परेड कैंप में हुआ चयन

हरिभूमि न्यूज. रेवाड़ी: जिले के गांव जैतपुर शेखपुर के जुगनू क्लब के सदस्य संचय यादव इस बार दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर होने वाली परेड में भागीदारी करेगा। संचय ने रिपब्लिक-डे परेड कैंप नई दिल्ली से क्लब के साथियों को 'जिद करो, सफलता कदम चूमेगी' का संदेश दिया है। प्रत्येक वर्ष एक जनवरी से 31 जनवरी तक नई दिल्ली में पूरे देश से एनसीसी कैडेट्स एकत्रित होते हैं। गणतंत्र दिवस परेड कैंप में कश्मीर से लेकर अंडमान निकोबार तक के विद्यार्थी एक साथ आर्मी की ट्रेनिंग लेते हैं।
26 जनवरी को राजपथ पर राष्ट्रपति के सामने जत्थे के रूप में परेड और सलामी देते हैं। 31 जनवरी को प्रधानमंत्री के संबोधन और पूरे देश की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ कैंप की समाप्ति होती है। जैतपुर के संचय यादव को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का सपना था, जिसके लिए आर्मी परेड नियमित प्रैक्टिस व जनून को जारी रखा। संचय ने बताया कि परेड कैंप में 65 हजार कैडेट्स में 110 लड़कों और 50 लड़कियों को चुना गया है, जिसमें अपना चयन कराने में संचय ने कामयाबी हासिल की।
कई अभियानों में मिली कामयाबी
जुगनू क्लब जैतपुर पिछले 10 वर्षों से गांव के बच्चों के साथ खेल-खेल में सीखने के सिद्धांत पर प्रयोग कर रहा है। 2012 में बैडमिंटन खेलने से करी गई साधारण शुरुआत बाद गांव की सड़क और बिजली की समस्या के समाधान के लिए आंदोलन किया था। अपने एक साथी की बाइक दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर गावों में हेलमेट पहनों अभियान चलाया। इसके बाद कई अभियान चलाकर सफलता हासिल की। आज के समय में 11 व 12 वर्ष की उम्र के जुगनू क्लब के सभी बच्चे बालिग हो गए हैं और विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी हासिल कर मिसाल पेश कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS